विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida: कंझावला के बाद नोएडा में नव वर्ष पर हुआ जोरदार एक्सीडेंट, युवक की मौत के बाद वाहन से घसीटने के लगे आरोप

By Ravi prakash singhEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 04 Jan 2023 05:47 PM (IST)

दिल्ली के कंझावला हिट एंड रन मामले के बाद नोएडा में भी एक मामला सामने आया है जहां फेज सेक्टर-14 फ्लाईओवर के पास नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को सड़क हादसे में डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई।

झावला हिट एंड रन मामले की तरह ही नोएडा में भी एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है।
झावला हिट एंड रन मामले की तरह ही नोएडा में भी एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है।

नोएडा, जागरण संवाददाता। कंझावला हिट एंड रन मामले की तरह ही नोएडा में भी एक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। फेज वन कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-14 फ्लाईओवर के पास नए साल के पहले दिन यानी एक जनवरी को सड़क हादसे में डिलीवरी ब्वॉय की मौत हो गई। इस मामले को लेकर मृतक के चचेरे भाई का आरोप है कि वाहन चालक शव को फ्लाइओवर से शनि मंदिर तक खींचता हुआ ले गया था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कोशिश में जुटी पुलिस

मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। इस घटना की जानकारी ओला चालक ने ही मृतक के भाई को दी थी। डिलीवरी ब्वॉय कौशल यादव का शव पुलिस को शनि मंदिर के पास लहूलुहान मिला था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली हिट एंड रन केस में नहीं लगाई गईं ये धाराएं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।