Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MotoGP Bharat: ग्रेटर नोएडा का बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट रचेगा इतिहास, 22 राइडरों की रफ्तार रोमांच को तैयार

    By Arpit TripathiEdited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 12 Sep 2023 01:22 AM (IST)

    MotoGP Bharat Race रफ्तार के रोमांच के शौकीनों का जल्द ही ग्रेटर नोएडा में जमावड़ा लगने वाला है। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) में 22 से 24 सितंबर तक देश में पहली बार मोटोजीपी भारत का आयोजन कर नया इतिहास रचने जा रहा है। 19 सितंबर को सभी टाप इंटरनेशनल बाइक राइडर्स नोएडा और ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे।

    Hero Image
    ग्रेटर नोएडा का बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट रचेगा इतिहास, 22 राइडरों की रफ्तार रोमांच को तैयार

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। रफ्तार के रोमांच के शौकीनों का जल्द ही ग्रेटर नोएडा में जमावड़ा लगने वाला है। ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआइसी) में 22 से 24 सितंबर तक देश में पहली बार मोटोजीपी भारत का आयोजन कर नया इतिहास रचने जा रहा है। 19 सितंबर को सभी टाप इंटरनेशनल बाइक राइडर्स नोएडा और ग्रेटर नोएडा आ जाएंगे। पहले चैंपियनशिप का नाम इंडियन ग्रां प्री था जिसे बदलकर मोटोजीपी भारत 2023 कर दिया गया है। यह मोटोजीपी सर्किट की 13वीं रेस होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चैंपियनशिप में दुनियाभर से 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मान्स्टर एनर्जी यामाहा, डुकाटी लेनोवो टीम, अप्रिलिया रेसिंग, रेप्सोल होंडा टीम, रेड बुल केटीएम फैक्टरी रेसिंग, ग्रेसिनी रेसिंग, मोटोजीपी (डुकाटी), प्राइमा प्रामैक रेसिंग (डुकाटी), मूनी वीआर46 रेसिंग टीम (डुकाटी), आरएनएफ मोटोजीपी टीम (अप्रिलिया), टेक3 गैसगैस फैक्टरी रेसिंग (केटीएम), एलसीआर होंडा कैस्ट्रोल/इडेमित्सु शामिल हैं। इनका प्रतिनिधित्व 22 राइडर्स करेंगे। हर एक टीम में दो राइडर होंगे। दैनिक जागरण आपको पहली किस्त में छह टीमों के 12 खिलाड़ियों से परिचय कराने जा रहा है।

    मान्स्टर एनर्जी यामाहा

    फैबियो क्वार्टारो (फ्रांस)

    फैबियो क्वार्टारो 2021 में फ्रांस के पहले प्रीमियर क्लास विश्व चैंपियन बन गए। एक साल बाद क्वार्टारो ने फ्रांसेस्को बगानिया के साथ खिताबी लड़ाई के बाद उपविजेता रहे। हालांकि अब तक क्वार्टारो और यामाहा के लिए योजना के मुताबिक नहीं रहा है। इस बार वह पूरे जोश में हैं।

    फ्रेंको मार्बिडेली (इटली)

    2018 में मोटो2 विश्व चैंपियन के बाद मोटोजीपी में प्रवेश करते हुए मार्बिडेली 2020 में उस समय चमके जब वह चैंपियनशिप में उपविजेता रहे। उस फार्म ने उन्हें 2021 में खिताब के प्रमुख दावेदारों में से एक बना दिया, लेकिन घुटने की चोट के कारण उनका सीजन खराब हो गया। 2022 के बाद लगातार खराब प्रदर्शन कर रही यामाहा टीम के लिए 2023 भी अच्छा नहीं रहा। अब हालांकि मार्बिडेली 2024 में अपने करियर में एक नया अध्याय लिखने के लिए तैयार हैं।

    डुकाटी लेनोवो टीम

    फ्रांसेस्को बगानिया (इटली)

    फ्रांसेस्को ‘पेको’ बगानिया 2018 मोटो2 खिताब जीतने के साथ 2019 में मोटोजीपी में पहुंचे। 2021 में आरागान में पहली बार मोटोजीपी में जीत मिली, लेकिन खिताब आखिरकार उनकी हाथों से फिसल गया। बगानिया ने 2022 के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया और आखिर में सीजन के समापन तक वह ताज हासिल करने की स्थिति में आ गए। 2023 सीजन में नंबर एक राइडर के तौर पर चल रहे पेको को हराना आसान नहीं। यह इटालियन राइडर की आखिरी चैंपियनशिप में खिताबी दौड़ में सबसे आगे है।

    एनिया बस्तियानिनी (इटली)

    एनिया बस्तियानिनी उर्फ ‘द बीस्ट’ ने 2020 मोटो2 विश्व चैंपियनशिप जीती और जल्द ही प्रीमियर क्लास में अपना नाम दर्ज करा लिया। रूकी सीजन में पहली बार मोटोजीपी पोडियम हासिल किया और करियर की शुरुआत में ही पहली जीत दर्ज की। ग्रेसिनी में एक साल पुरानी बाइक होने के बावजूद बस्तियानिनी ने चार रेस जीतीं और प्लेयर स्टैंडिंग में तीसरे स्थान पर रहे। 2023 उनके लिए लकी रहा क्योंकि इस साल उन्होंने बगानिया के साथ फैक्ट्री की सीट दिला दी, लेकिन पुर्तगाल में कंधे की चोट के कारण उनका साल खराब गया।

    अप्रिलिया रेसिंग

    एलेक्स एस्पारगारो (स्पेन)

    34 साल की उम्र में एलेक्स एस्पारगारो ग्रिड पर सबसे उम्रदराज राइडर हैं। दिग्गज स्पेनियर्ड लगातार 13वें प्रीमियर क्लास कैंपेन में प्रतिस्पर्धा कर रहा है। 2022 में एस्पारगारो ने अपना पहला जीपी जीता और अप्रिलिया को मोटोजीपी में पहला खिताब दिलाया। साथ ही चैंपियनशिप में पी4 के साथ एक बेहद सकारात्मक साल का अंत हुआ। 2023 की शुरुआत धीमी रही लेकिन एस्पारगारो कैटलनजीपी में डबल जीत के साथ जीत की राह पर लौट आए हैं।

    मेवरिक विनालेस (स्पेन)

    2013 मोटो3 विश्व चैंपियन मेवरिक विनालेस 2015 से मोटोजीपी का मेनस्ट्रे रहे हैं। इस स्पेनियर्ड ने 2016 में सिल्वरस्टोन में क्लास में पहली जीत हासिल की। यह लगभग एक दशक में सुजुकी की पहली जीत थी। इसके बाद वह 2017 में यामाहा के साथ चले गए। आठ जीत और कई पोडियम के बाद यामाहा के साथ विनालेस का सफल रिश्ता खत्म हुआ और फिर अप्रिलिया के साथ नया रिश्ता शुरू हुआ। विनालेस के पास नोएले फैक्ट्री के साथ अब तक चार पोडियम हैं। दो 2022 में और दो 2023 में।

    रेप्सोल होंडा टीम

    मार्क मार्केज (स्पेन)

    20 साल और 266 दिन की उम्र में मार्क मार्केज अब तक के सबसे कम उम्र के प्रीमियर क्लास विजेता राइडर बने हुए हैं। इस स्पेनियर्ड को ग्रेटेस्ट आफ आल टाइम में से एक माना जाता है और उन्होंने आठ विश्व चैंपियनशिप अपने नाम किए हैं, जिसमें 2013 और 2019 के बीच मोटोजीपी में छह विश्व चैंपियनशिप शामिल हैं। 2020 में स्पैनिश जीपी में एक दुर्घटना में दाहिना ह्यूमरस फ्रैक्चर हो गया था जिस कारण 2021 तक रेसिंग से बाहर रहे। चार सर्जरी के बाद मार्केज 2023 में पूरी तरह से फिट होकर लौटे।

    जोन मीर (स्पेन)

    2022 में सुजुकी के विदाई के बाद, 2020 मोटोजीपी विश्व चैंपियन जोन मीर 2023 मोटोजीपी सीजन में रेप्सोल होंडा के साथ हैं। स्पैनियार्ड के लिए अब तक का सबसे कठिन वर्ष रहा है क्योंकि होंडा टीम का संघर्ष जारी है। चोटों के कारण होंडा के साथ मीर का पहला सीजन खराब हो गया है। लेकिन अब डबल विश्व चैंपियन का लक्ष्य 2024 से पहले सीजन को उच्चतम स्तर पर समाप्त करना होगा।

    रेड बुल केटीएम फैक्टरी रेसिंग

    जैक मिलर (आस्ट्रेलिया)

    जैक मिलर का मोटोजीपी में आगे बढ़ना अनोखी कहानी है, क्योंकि इस आस्ट्रेलियाई राइडर ने 2015 में मोटो3 से सीधे प्रीमियर क्लास में छलांग लगाई थी। 2016 में एसेन में एक इंडिपेंडेंट टीम होंडा पर डेब्यू जीत हासिल की थी। इससे पहले मिलर ने डुकाटी के साथ कुछ वर्ष गुजारे थे। साल 2023 में वह रेड बुल केटीएम फैक्टरी रेसिंग में स्विच कर गए। यह उनका तीसरा मोटोजीपी मैन्युफैक्चरर है।

    ब्रैड बाइंडर (दक्षिण अफ्रीका)

    2016 मोटो3 विश्व चैंपियन ब्रैड बाइंडर रेड बुल केटीएम के साथ अपने चौथे मोटोजीपी कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं। अपनी अब तक की तीसरी प्रीमियर क्लास रेस जीतने के बाद 2021 और 2022 में केटीएम और बाइंडर को उम्मीद से कहीं अधिक कठिन सीजन का सामना करना पड़ा, लेकिन 2023 राइडर और फैक्टरी दोनों के लिए एक अच्छा संकेत लेकर आया।

    ग्रेसिनी रेसिंग मोटोजीपी (डुकाटी)

    एलेक्स मार्केज (स्पेन)

    मार्केज भाइयों में छोटे एलेक्स डबल विश्व चैंपियन है। एलेक्स ने 2014 मोटो3 और 2019 मोटो2 खिताब जीता है। एलसीआर होंडा में दो कठिन वर्षों का अनुभव होने से पहले रेप्सोल होंडा के साथ उनके शुरुआती मोटोजीपी सीजन में बैक-टू-बैक दूसरे स्थान पर आए थे। हालांकि, 2023 के लिए ग्रेसिनी रेसिंग में एक नई शुरुआत की आवश्यकता थी। इस कारण मार्केज पहले से ही डुकाटी के साथ अपने पहले वर्ष में संडे पोडियम फिनिशर और स्प्रिंट विजेता बन चुके हैं।

    फैबियो डि जियानानटोनियो (इटली)

    मोटो3 और मोटो2 रेस विजेता के रूप में 2022 में प्रीमियर क्लास में शामिल होने वाले फैबियो डि जियानानटोनियो का अपने रुकी अभियान में असाधारण क्षण तब आया जब उन्होंने मुगेलो में अपने घरेलू ग्रैंड प्रिक्स में पोल पोजीशन हासिल किया। ‘डिगिया’ 2023 तक ग्रेसिनी के साथ रहे और संडे को पांच मौकों पर टाप-10 में पहुंच गए। इटली का यह चालक सीजन को हाई नोट पर समाप्त करना चाहता है।

    comedy show banner
    comedy show banner