Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    LPG Gas Price in NOIDA and Ghaziabad: महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानें, नोएडा और गाजियाबाद की नई कीमतें

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Thu, 25 Feb 2021 01:39 PM (IST)

    LPG Gas Price in NOIDA and Ghaziabad तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। नोएडा में 14.2 किलो गैस सिलेंडर की नई कीमतें अब 792 रुपये हो गई हैं। पहले यह सिलेंडर 767 का मिलता था।

    Hero Image
    पहले इसकी कीमत 767 रुपये प्रति सिलेंडर थी।

    नोएडा, ऑनलाइन डेस्क। महंगाई की मार झेल रहे दिल्ली से सटे नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लोगों को एक और झटका लगा है। रसोई गैस के दामों में गुरुवार को बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दाम 25 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ा दिए हैं। नोएडा में 14.2 किलो गैस सिलेंडर की नई कीमतें अब 792 रुपये हो गई हैं। पहले यह सिलेंडर 767 का मिलता था। नई कीमतें गुरुवार से ही लागू हो गई हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मिली जानकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा में भी 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर के दाम अब 792 रुपये हो गए हैं। यहां भी पहले इसकी कीमत 767 रुपये प्रति सिलेंडर थी। रसोई गैस के दाम अभी हाल में ही 50 रुपये बढ़े थे।

    गाजियाबाद में 792 रुपये हुई कीमत

    जागरण संवाददाता के मुताबिक, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भी रसोई गैस सिलेंडर (Cooking Gas Cylinder) में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गाजियाबाद में अब 14.2 किलो के रसोई गैस सिलेंडर की नई कीमत 792 रुपये हो गई है। बता दें कि इस महीने यानी फरवरी में अब तक रसोई गैस के दामों में तीन बार बढ़ोतरी हो चुकी है। तेल कंपनियों ने 4 फरवरी और 14 फरवरी को गैस के दामों में इजाफा किया था। इसके बाद अब एक बार फिर से इसके दाम बढ़ने से आम जनता पर इसका सीधा असर पड़ेगा।

    पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ रहे दाम

    नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोगों को महंगाई से बहुत जल्द राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। दरअसल, पेट्रोल और डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। इसके दाम बढ़ने का साफ असर वाहन चालकों पर पड़ा है। वहीं, माल ढुलाई का भाड़ा बढ़ने से आम लोगों के जरुरत की चीजें भी महंगी हुई हैं। ऐसे में राज्य व केंद्र सरकार की तरफ से अपने-अपने शुल्क में असर पड़ने लायक कटौती के बगैर पेट्रोल-डीजल की कीमतों से राहत नहीं मिलने वाली है।

    महंगी हो रही हैं सब्जियां

    रसोई गैस सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के साथ ही सब्जियां भी महंगी हो रही हैं। ऐसे में खाने-पीने के सामान के दाम भी बढ़ रहे हैं। व्यापारियों का तर्क है कि तेल के दाम बढ़ने की वजह से भाड़ा महंगा हो गया है। इसलिए सब्जियों और राशन के दाम भी बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों की तुलना में देखें तो हरी सब्जियों के दाम बढ़े हैं। जबकि टमाटर और प्याज के दामों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।