यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Lockdown in Noida & Ghaziabad: दिल्ली से सटे नोएडा और गाजियाबाद में रविवार को लॉकडाउन का एलान, जानें- क्या करें और क्या नहीं
Lockdown in Noida Ghaziabad शुक्रवार को जारी ताजा आदेश के मुताबिक नोएडा और गाजियाबाद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में ...और पढ़ें

नोएडा/गाजियाबाद, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अहम और बड़ा फ़ैसला लिया है। शुक्रवार को जारी ताजा आदेश के मुताबिक, यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को लॉकडाउन होगा। इस दौरान रविवार को दिनभर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलाया जाएगा। लॉकडाउन एक आपात व्यवस्था है जो महामारी या किसी प्राकृतिक आपदा के समय किसी क्षेत्र में लागू की जाती है।
लॉकडाउन लगने की स्थिति लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के अलावा लोगों को सिर्फ दवा या खाने-पीने की जरूरी चीजों के लिए घर से बाहर निकलने की अनुमति होती है। बता दें कि लॉकडाउन का एकमात्रा मकसद कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकना है। यूपी सरकार की ओर से रविवार के दिन लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।
लॉकडाउन में क्या बंद रहेगा और कौन सी सेवा रहेंगी चालू
- लॉकडाउन के दौरान सामान्य तौर पर जरूरी चीजों की आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी।
- लॉकडाउन के दौरान राशन, मेडिकल से जुड़ी चीजें, बैंक, दूध-मीट आदि की दुकान चलती रहेगी।
- लॉकडाउन में गैर जरूरी गतिविधियों को रोक रहेगी।
- यातायात के सार्वजनिक साधन बंद रहेंगे। निजि वाहन से आवागमन पर लोगों को वजह बतानी होगी।
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में लॉकडाउन किया गया है तो रविवार को पूरे दिन आपको अपने घर में रहना चाहिए।
- आप अपने घर से तभी निकलें, जब बहुत जरूरी काम हो।
- लॉकडाउन में सामान्य कामकाज की इजाजत नहीं है।
- लॉकडाउन के दौरान आवश्यक सेवा के दायरे में नहीं आने वाली किसी कंपनी के खुला रहने पर सख्त ऐक्शन लिया जाएगा।
इसे भी पढ़ेंः नोएडा-गाजियाबाद में रविवार को लॉकडाउन के दौरान किसे मिलेगी छूट व किस पर रहेगी पाबंदी, यहां जानें सारी डिटेल्स
गौरतलब है कि दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे यूपी में कोरोना के चलते हालात बदतर हो चुके हैं। जहां एक कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं, वहीं मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। सरकारी हों या फिर निजी अस्पताल सभी जगहों पर कोरोना के मरीज भरे पड़े हैं।
