विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गौतमबुद्ध नगर में 7 DCP तैनात, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह आज ग्रहण करेंगे पदभार

By Mangal YadavEdited By:
Published: Mon, 13 Jan 2020 04:38 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 09:43 AM (IST)

गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह मंगलवार को बतौर पुलिस आयुक्त पदभार ग्रहण करेंगे। इनके अलावा सात आईपीएस ...और पढ़ें

गौतमबुद्ध नगर में 7 DCP तैनात, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह आज ग्रहण करेंगे पदभार
गौतमबुद्ध नगर में 7 DCP तैनात, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह आज ग्रहण करेंगे पदभार

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। Police Commissioner System: गौतमबुद्ध नगर के पहले पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह आज दोपहर बाद बतौर पुलिस आयुक्त पदभार ग्रहण करेंगे। इनके अलावा सात आइपीएस की बतौर डीसीपी के रूप में भी तैनाती की गई है। आलोक सिंह ने दैनिक जागरण से बातचीत के दौरान बताया कि अपराध पर अंकुश लंबित विवेचनाओं का निस्तारण और गौरव चंदेल हत्याकांड का पर्दाफाश पहली प्राथमिकता रहेगी।

1995 बैच के आइपीएस अधिकारी आलोक सिंह इससे पहले आईजी मेरठ रेंज और आईजी कानपुर रेंज सहित कई अन्य जिलों के एसएसपी रह चुके हैं। आलोक सिंह का घर नोएडा में ही है। 

गौतमबुद्ध नगर में सात डीसीपी तैनात

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद गौतम बुद्ध नगर में 7 आइपीएस की बतौर डीसीपी पोस्टिंग हुई हैं। शासन ने जिन सात आइपीएस को डीसीपी के रूप में तैनात किया गया है उनके नाम नितिन तिवारी, हरीश चन्दर, बृंदा शुक्ला, संकल्प शर्मा, मीनाक्षी कात्यान, राजेश कुमार सिंह और राजेश हैं।

इससे पहले नितिन तिवारी सेनानायक 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ, हरीश चन्दर पुलिस अधीक्षक, विशेष जांच, लखनऊ, बृंदा शुक्ला, संबंद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ, संकल्प शर्मा पुलिस अधीक्षक, सुरक्षा, लखनऊ, मीनाक्षी कात्यान अपर पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर, राजेश कुमार सिंह सेनानायक 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ और राजेश पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ में तैनात थे।

दो संयुक्त पुलिस कमिश्नर की भी तैनाती

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर के सहायक के रूप में दो अधिकारियों की भी तैनाती की गई है। इन अधिकारियों का पद संयुक्त पुलिस कमिश्नर का होगा। बता दें कि सोमवार को योगी कैबिनेट की बैठक में गौतमबुद्ध नगर और लखनऊ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

कानून व्यवस्था में होगा सुधार

पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से शहर में कानून व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। सरकार का तर्क है कि इससे कानून व्यवस्था में सुधार आएगा। कैबिनेट की मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस कमिश्नर प्रणाली को लागू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 सालों से प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत बनाने की मांग की जा रही थी। सीएम योगी ने कहा कि 2011 की जनगणना के मुताबिक गौतमबुद्धनगर की जनसंख्या 16 लाख थी जो अब बढ़कर 25 लाख से अधिक हो गई है।

ये भी पढ़ेंः Police Commissioner System: क्या है पुलिस कमिश्नर सिस्टम और कैसे मजबूत होगी कानून-व्यवस्था

जानिए क्या होता है कमिश्नर सिस्टम, क्या होंगे इसके लागू हो जाने के फायदे?

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।