Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida News: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ 11 वार, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज

    Noida Crime News पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद पर हमला कर अपनी जान देने की भी कोशिश की। सूचना पाकर पहुंची नोएडा पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    By Abhishek TiwariEdited By: Updated: Sun, 03 Jul 2022 10:04 AM (IST)
    Hero Image
    Noida News: अवैध संबंध के शक में पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ 11 वार

    ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। सूरजपुर कोतवाली के औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्ट्री में नौकरी करने वाली महिला की शनिवार रात उसके ही पति ने चाकू से 11 वार कर उसकी हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद पति ने खुद पर हमला कर अपनी जान देने की भी कोशिश की। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल पति को अस्पताल ले जाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने बताया कि गुरुग्राम निवासी रामगोविंद की दो साल पहले पूजा से मुलाकात हुई थी। दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया था। करीब एक महीने पहले दंपती के बीच विवाद हो गया और पूजा ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर आकर रहने लगी। वह निजी फैक्ट्री में नौकरी करने लगी।

    रामगोविंद को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध है। इसके चक्कर में शनिवार रात वह पूजा की फैक्ट्री पर पहुंचा और पूजा के बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ 11 वार कर उसकी हत्या कर दी।

    सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित को पकड़ लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

    महिलाओं से छेड़खानी करने वाला बाइक टैक्सी संचालक गिरफ्तार

    उधर, नोएडा पुलिस ने महिलाओं से छेड़खानी करने वाले एक बाइक टैक्सी संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मिली शिकायत में दिल्ली निवासी एक महिला ने बताया कि शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली जाने के लिए रैपिडो बाइक टैक्सी बुक की।

    रैपिडो बाइक टैक्सी संचालक ने मुख्य मार्ग पर जाम लगने की बात कहकर सुनसान रास्ते से गंतव्य तक ले जाने के लिए कहा। जब वह सुनसान रास्ते पर पहुंचा तो बाइक खराब होने का बहाना बनाकर महिला के साथ छेड़खानी प्रारंभ कर दी।