Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida News: यमुना एक्सप्रेस-वे से नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW कार, मौके पर ही चालक की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    By Aditi ChoudharyEdited By:
    Updated: Sat, 03 Sep 2022 12:17 PM (IST)

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य ...और पढ़ें

    Hero Image
    Noida News: एक्सप्रेसवे से नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW, मौके पर ही चालक की मौत, कार के उड़े परखच्चे

    ग्रेटर नोएडा, जागरण डिजिटल डेस्क। ग्रेटर नोएडा अंतर्गत दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसे में बीएमडब्ल्यू कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार शनिवार की सुबह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। इस घटना में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना इतना भयंकर था कि मंहगी कार के परखच्चे उड़ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बीएमडब्ल्यू कार के उड़े चिथड़े 

    पुलिस ने बताया कि हरियाणा के बहादुरगढ़ के रहने वाले भरत और गौरव बीएमडब्ल्यू कार से नोएडा की तरफ से आगरा के लिए जा रहे थे। हरियाणा नंबर की उनकी कार दनकौर कोतवाली क्षेत्र स्थित यमुना एक्सप्रेस-वे पर 11वें किमी तक पहुंची, जिसके बाद तेज रफ्तार गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर नीचे पलट गई। इस दुर्घटना में कार के चिथड़े उड़ गए।

    कार चालक की मौके पर ही मौत

    पुलिस के मुताबिक, भरत ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। हादसे के बाद घटनास्थन पर ही उनकी मौत हो गई। उनके साथ बैठे गौरव गंभीर रूप से घायल हुए हैं। गौरव को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

    तेज रफ्तार ने बाइक सवार की जान ली

    वहीं, शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा अंतर्गत थाना बीटा-2 क्षेत्र के एच्क्षर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक पर सवार 2 छात्रों को एक वाहन ने टक्कर मार दिया। इस घटना में 22 साल वर्षीय छात्र कार्तिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक अन्य को गंभीर चोटें आई है। पुलिस मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि तेज रफ्तार में एक अज्ञात वाहन चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने मृत छात्र के परिजनों को सूचित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।