Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेटर नोएडा में निर्माणाधीन मकान से गिरी ईंट, दो बच्चे घायल

    Updated: Sun, 14 Sep 2025 06:36 PM (IST)

    ग्रेटर नोएडा के तुगलकपुर गांव में निर्माणाधीन मकान से ईंट गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। घायल बच्चे भाई-बहन हैं जिनमें से लड़के के सिर और लड़की के पैर ...और पढ़ें

    Hero Image
    ग्रेटर नोएडा के तुगलकपुर गांव में निर्माणाधीन मकान से ईंट गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के तुगलकपुर गांव में रविवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की ऊपरी मंजिल से ईंट गिरने से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों भाई-बहन हैं। लड़के के सिर और लड़की के पैर में चोट आई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों का इलाज कैलाश अस्पताल में चल रहा है। फहीम तुगलकपुर गांव में परचून की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। उसके बगल में एक व्यक्ति नया मकान बनवा रहा है। पहली मंजिल का लिंटर डालने के साथ दूसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है।

    घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे हुई। ऊपरी मंजिल के निर्माण के लिए मजदूर ईंट उठा रहा था। जैसे ही मजदूर ऊपर पहुंचा और ईंट अपने सिर पर रखी, ईंट बिखरकर नीचे गिर गई। जिस समय ईंट गिरी, उस समय फहीम का 12 वर्षीय बेटा अहद और बेटी आयत नीचे से गुजर रहे थे।

    ईंट बेटे के सिर और बेटी के पैर पर गिरी। दोनों को लहूलुहान हालत में कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दोनों का प्राथमिक उपचार चल रहा है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।