Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Noida Pollution: भीषण गर्मी के साथ प्रदूषण की मार, देश में सबसे प्रदूषित शहर रहा नोएडा; जानें क्या रहा AQI

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Fri, 13 Jun 2025 09:39 PM (IST)

    नोएडा में तेज गर्मी और प्रदूषण से लोग परेशान हैं। ग्रेटर नोएडा देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा जहाँ एक्यूआई 211 दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मानसून 27 जून के बाद आने की संभावना है।

    Hero Image
    तेज धूप से राहत पाने के लिए नोएडा सेक्टर-62 मेट्रो स्टेशन के पास छाए में बैठे लोग। जागरण

    जागरण संवाददाता,नोएडा। दिन भर चली तेज हवाओं के साथ धूप की तपन ने लोगों को परेशान किया। वहीं प्रदूषण ने भी लोगों का दम घोटों। शुक्रवार को देश में सबसे अधिक प्रदूषित शहर ग्रेटर नोएडा रहा। जिसका एक्यूआई211 दर्ज किया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं प्रदूषण के साथ दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश में प्रदूषित शहरों की सूची में ग्रेटर नोएडा प्रथम स्थान पर रहा।

    एक तरफ गर्मी अपना प्रकोप बरसा रही है तो दूसरी ओर प्रदूषण ने भी सांस फुलाना शुरू कर दिया है। वहीं नोएडा का एक्यूआई 172 दर्ज किया। जोकि सामान्य श्रेणी में रहा।

    मौसम विभाग ने शनिवार को तेज हवाओं के साथ हल्की बौछाराें का येलो अलर्ट जारी किया है। इससे गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार है। आइएमडी के अनुसार 17 जून से हल्की बूंदाबांदी के साथ हवाऐं चलने से तापमान में गिरावट आएगी।

    वहीं 18 और 19 जून को तेज आंधी के साथ वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मानसून 27 जून के बाद आने की उम्मीद है। उससे पहले टुकड़ों में वर्षा गर्मी से कुछ हद तक निजात दिलाएगी।

    दिन का तापमान 40 से 43 डिग्री और रात का तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। इन दिनों बादल भी छाए रहने से गर्मी कम परेशान करेगी।

    तिथि - अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस) - न्यूनतम तापमान

    • 14 जून - 41 - 29
    • 15 जून - 44- 28
    • 16 जून - 44 - 28
    • 17 जून - 43 - 26
    • 18 जून - 43 - 26
    • 19 जून - 43 - 26