विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida News: सोसायटी की लिफ्ट में फंसे तीन महिलाओं समेत छह लोग, कड़ी मशक्कत के बाद गार्ड ने निकाला बाहर

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Sat, 19 Aug 2023 09:08 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज एक सोसायटी में तीन महिलाओं समेत छह लोग लिफ्ट में फंस गए। मामला बृहस्पतिवार देर ...और पढ़ें

Greater Noida News: 20 मिनट तक सोसायटी की लिफ्ट में फंसे रहे तीन महिलाओं समेत छह लोग।
Greater Noida News: 20 मिनट तक सोसायटी की लिफ्ट में फंसे रहे तीन महिलाओं समेत छह लोग।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा स्थित सोसायटी की लिफ्ट में फंसे रहे छह लोग
  2. 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सभी को टीम ने निकाला बाहर

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ईकोविलेज एक सोसायटी में तीन महिलाओं समेत छह लोग लिफ्ट में फंस गए। मामला बृहस्पतिवार देर रात का है। लिफ्ट में फंसने पर लोगों ने शोर मचा दिया। लोगों ने सूचना बिल्डर प्रबंधन को दी। करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला जा सका।

सोसायटी निवासी अरुण गुप्ता ने बताया कि मामला ए-टू टावर का है। करीब सवा आठ बजे छह लोग लिफ्ट में सवार हुए। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल थीं। आरोप है कि तकनीकी खामी के कारण लिफ्ट बेसमेंट व ग्राउंड फ्लोर के बीच में अटक गई।

महिला व पुरुषों ने लिफ्ट का दरवाजा खटखटाने के साथ शोर मचाया। आसपास से गुजरने वालों को कुछ लोगों के लिफ्ट में फंसे होने का शक हुआ। लोगों ने सूचना बिल्डर प्रबंधन को दी।

आरोप है कि सोसायटी में लिफ्ट तकनीशियन नहीं था। सुरक्षा गार्ड ने किसी तरह लोगों को बाहर निकाला। महिला व पुरुषों को लिफ्ट से बाहर निकालते हुए कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

सोसायटी के लोगों ने बिल्डर प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए नाराजगी जताई है। सोसायटी निवासी संजय शर्मा ने बताया कि सोसायटी में 57 टावर हैं। करीब पांच हजार परिवार निवास कर रहे हैं। ए-टू टावर में तीन सौ से अधिक परिवार रहते हैं।

सोसायटी की दो लिफ्ट हमेशा रहती हैं खराब

लोगों ने बताया कि टावर में चार लिफ्ट लगी है, लेकिन दो लिफ्ट हमेशा खराब रहती है। जो लिफ्ट संचालित है उनका भी रखरखाव ठीक से नहीं होता। बिल्डर की लापरवाही का खामियाजा सोसायटी के लोग भुगतने को मजबूर हैं।

सोसायटी में इससे पहले भी कई बार लोगों के लिफ्ट में फंसने की घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने ट्विटर के जरिए शासन-प्रशासन से जल्द लिफ्ट एक्ट लागू करने की मांग की है।