विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Greater Noida : नौकरी का झांसा देकर युवती से लाखों की ठगी, टेलीग्राम ग्रुप में एड करने के बाद ऐसे उड़ाई रकम

By Praveen SinghEdited By: Abhi Malviya
Published: Mon, 25 Sep 2023 11:42 AM (IST)

Greater Noida Crime News नोएडा सेक्टर 135 स्थित वाजिदपुर में रहने वाली एक युवती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने ...और पढ़ें

टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर ठग ने तीस हजार रुपए लिए थे
टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर ठग ने तीस हजार रुपए लिए थे

HighLights

  1. पीड़िता ने मामले में बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।
  2. टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर ठग ने तीस हजार रुपए लिए थे

ग्रेटर नोएडा, जागरण संवाददाता। Greater Noida Crime News: नोएडा सेक्टर 135 स्थित वाजिदपुर में रहने वाली एक युवती के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। साइबर ठग ने युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया। टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर ठगी की गई। पीड़िता ने इस मामले में बिसरख कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।

खाते की ली जानकारी और उड़ाई रकम

बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वाजिदपुर में रहने वाली श्वेता सिंह ने पुलिस से शिकायत की है। श्वेता सिंह ने पुलिस को बताया की एक साइबर ठग ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीस हजार रुपए की मांग की थी। टेलीग्राम ग्रुप पर जोड़कर ठग ने तीस हजार रुपए लिए थे, जिसके बाद खाते की जानकारी लेकर आरोपी ने ढाई लाख रूपए निकाल लिए।

यह भी पढ़ें- Delhi Metro Stations : मेट्रो स्टेशन से गुजरते समय इस बात का रखें ध्यान, नहीं तो पहुंच जाएंगे अस्पताल!

इसके बाद आरोपी और पैसे की मांग करने लगा। इसके बाद पीड़िता को ठगी के बारे में पता चला। जिसकी सूचना पुलिस को दी। अब इस मामले में बिसरख कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार राजपूत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।