यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Greater Noida Bus Fire: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती बस में अचानक लगी आग, यात्री हुए परेशान
Greater Noida Bus Fire यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को चलती बस में अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा, संवाद सहयोगी। यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को चलती बस में अचानक आग लग गई। मामले की जानकारी होने पर सवारियों में हलचल मच गई। यह बस यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते गोरखपुर से दिल्ली के लिये जा रही थी। पुलिस का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से बस में आग लगी है। हालांकि सभी सवारियां सुरक्षित हैं, जिन्हें दूसरी बस में सवार कर गंतव्य के लिये भेजा गया है।
गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी बस
बता दें कि गोरखपुर से एक निजी बस करीब 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए चली थी। यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट से करीब सात किलोमीटर पहले बस के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक चालक कुछ समझ पाता आग की लपटें उठने लगीं, इससे सवारियों में हलचल मच गई।
हादसे में किसी को नहीं आई चोटें
बस रुकने के तुरंत बाद सवारियां नीचे उतर गईं। हालांकि चालक और परिचालक की सूझबूझ व अन्य लोगों की सहायता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। हादसे में किसी भी सवारी को चोट नहीं आई हैं। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सभी यात्रियों को अन्य बस से दिल्ली के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है, लेकिन सभी सवारियां सुरक्षित हैं।
यह भी पढ़ें-
