यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Noida Traffic Jam: लिंक रोड पर व्यस्त समय में ट्रैफिक हुआ जाम, डीएनडी लूप और लिंक रोड पर लगी वाहनों की कतार
सेक्टर-95 स्थित महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-14 चिल्ला बार्डर तक सोमवार को व्यस्त समय में सुबह करीब 10 बजे यातायात का ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण संवाददाता। सेक्टर-95 स्थित महामाया फ्लाईओवर से सेक्टर-14 चिल्ला बार्डर तक सोमवार को व्यस्त समय में सुबह करीब 10 बजे यातायात का दबाव रहा। सबसे अधिक समस्या डीएनडी लूप व लिंक रोड पर रही। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में वाहन रेंगते रहे। व्यस्त समय में जाम के कारण नोएडा से दिल्ली जा रहे चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्कूल, कालेज, फैक्ट्री, दफ्तर जाने के लिए निकले लोग देरी से अपने गंतव्य तक पहुुंचे। नोएडा-दिल्ली कालिंदी कुंज बार्डर पर यातायात का दबाव रहा। शाम को व्यस्त समय में सेक्टर-62 माडल टाउन गोलचक्कर पर यातायात का दबाव अधिक होने से यातायात का दबाव रहा।
बाटेलनेक पर रोक कराया चलाया ट्रैफिक
बाटेलनेक पर जाम को खत्म करने के लिए अब संबंधित जगह पर व्यस्त समय में ट्रैफिक रोककर चलाया जाएगा। अभी सेक्टर-16 ए फिल्म सिटी, सेक्टर-62 माडल टाउन गोल चक्कर, सेक्टर-121 पर्थला चौक, किसान चौक, नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे अंडरपास निर्माण वाले स्थल, सेक्टर-95 महामाया फ्लाईओवर, दलित प्रेरणा स्थल, सेक्टर-56 के पास बाटेेलनेक बनने के कारण व्यस्त समय में जाम लगता है। इन जगह पर वायु प्रदूषण भी बढ़ा हुआ रहता है।
यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई
महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन सेक्टर-49 में शिक्षकों व विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के विषय में एवं यातायात नियमों व संकेतों के प्रति जागरूक किया गया। अपना घर सोशल वेलफेयर सोसायटी सेक्टर-49 में शिक्षकों व बच्चों को यातायात नियमों व संकेतों के प्रति जागरूक किया गया।
