यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Greater Noida Borewell Sealed: जेएनसी द पार्क में बोरवेल को किया सील, भूजल दोहन करने पर सोसाइटी पर कार्रवाई
एनजीटी के निर्देश पर बोरवेल के जरिये भूजल दोहन करने वाली सोसाइटियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसकी कड़ी ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण संवाददाता। एनजीटी के निर्देश पर बोरवेल के जरिये भूजल दोहन करने वाली सोसाइटियों पर कार्रवाई की जा रही है। इसकी कड़ी में जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित जेएनसी द पार्क सोसाइटी में लगे बोरवेल को सील कर दिया है।
कोई नहीं कर रहा निवास
आवासीय परियोजना में हालांकि अभी कोई निवास नहीं कर रहा है। वहीं, गुलशन बैलिना सोसाइटी में एनओसी होने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। बुलंद एलिवेटर सोसाइटी में बोरवेल इस्तेमाल करते पाया गया है। हालांकि, यहां प्राधिकरण की ओर से पानी का कनेक्शन न होने पर कार्रवाई न हीं की गई। सोसाइटी में करीब 100 परिवार रहते हैं।
