Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Chunav Result 2024 Live: गौतम बुद्ध नगर की सीट का आया रिजल्ट, प्रत्याशी को साढ़े पांच लाख वोटों से मिली जीत

    By Geetarjun Edited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 04 Jun 2024 05:25 PM (IST)

    Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Election 2024 Result गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर जीत का सेहरा किस के सिर बंधेगा यह मंगलवार को तय हो जाएगा। इस सीट से 15 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहें हैं लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉक्टर महेश शर्मा बसपा के राजेंद्र सोलंकी व सपा-कांग्रेस गठबंधन के डॉक्टर महेंद्र नागर के बीच है। तीनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहें हैं।

    Hero Image
    क्या भाजपा के महेश शर्मा लगाएंगे जीत की हैट्रिक, या रुक जाएगा जीत का रथ? जानिए पल-पल का अपडेट

    डिजिटल डेस्क, नोएडा। ((GB Nagar Lok Sabha Chunav Result Live) गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा के डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत की हैट्रिक लगाई है। सपा प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर को करीब 5,62,000 वोटों से हराया। फिलहाल औपचारिक घोषणा होना बाकी है। पूरी तरह से परिणाम शाम को तय हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस सीट से 15 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहें हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला भाजपा के डॉक्टर महेश शर्मा, बसपा के राजेंद्र सोलंकी व सपा-कांग्रेस गठबंधन के डॉक्टर महेंद्र नागर के बीच है। तीनों ही प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहें हैं।

    मतदाताओं में भी इस बात को लेकर उत्सुकता है कि क्या भाजपा के डॉक्टर महेश शर्मा जीत का हैट्रिक लगा पाएंगे या फिर बसपा 2009 का इतिहास दोहराएगी। सपा इस सीट से कभी जीत हासिल नहीं कर सकी है, इस बार सपाई भी साइकिल दौड़ने की उम्मीद लगाए बैठें हैं।

    Gautam Buddha Nagar Lok Sabha Election Result 2024 Live Updates:

    • गौतमबुद्ध नगर 

    डॉ. महेश शर्मा (भाजपा)- 855413

    डा महेंद्र सिंह नागर (सपा)- 297697

    राजेंद्र सिंह सोलंकी (बसपा)- 250962

    महेश शर्मा वोटों से आगे 557716

    • गौतम बुद्ध नगर लोकसभा सीट

    डॉ. महेश शर्मा (भाजपा)- 508735

    डा. महेंद्र सिंह नागर (सपा)- 207613

    राजेंद्र सिंह सोलंकी (बसपा)- 136703

    महेश शर्मा 3,01,122 वोटों से आगे

    • गौतम बुद्ध नगर

    डॉ. महेश शर्मा भाजपा 444370

    डा. महेंद्र सिंह नागर सपा 171582

    राजेंद्र सिंह सोलंकी बसपा 117872

    महेश शर्मा 272788 वोटों से आगे

    • गौतम बुद्ध नगर

    डॉ. महेश शर्मा (भाजपा)- 362129

    डा. महेंद्र सिंह नागर (सपा)- 130165

    राजेंद्र सिंह सोलंकी (बसपा) 90090

    महेश शर्मा 231964 वोटों से आगे

    • गौतम बुद्ध नगर

    डॉ महेश शर्मा भाजपा 317426

    डा महेंद्र सिंह नागर सपा 113334

    राजेंद्र सिंह सोलंकी बसपा 74417

    महेश शर्मा 204092 वोटों से आगे

    • गौतम बुद्ध नगर

    डॉ महेश शर्मा भाजपा 261887

    डा महेंद्र सिंह नागर सपा 90453

    राजेंद्र सिंह सोलंकी बसपा 59130

    महेश शर्मा 171434 वोटों से आगे

    • गौतम बुद्ध नगर

    डॉ महेश शर्मा भाजपा 218587

    डा महेंद्र सिंह नागर सपा 72895

    राजेंद्र सिंह सोलंकी बसपा 46592

    महेश शर्मा 145692 वोटों से आगे

    • गौतम बुद्ध नगर

    डॉ महेश शर्मा भाजपा 183837

    डा महेंद्र सिंह नागर सपा 55437

    राजेंद्र सिंह सोलंकी बसपा 36778

    महेश शर्मा 128400 वोटों से आगे

    • गौतम बुद्ध नगर

    डॉ महेश शर्मा भाजपा 166905

    डा महेंद्र सिंह नागर सपा 47808

    राजेंद्र सिंह सोलंकी बसपा 30073

    महेश शर्मा 119097 वोटों से आगे

    ये भी पढ़ें-

    Delhi Lok sabha Election Result 2024 LIVE: दिल्ली में किसके सिर सजेगा जीत का ताज, कुछ देर में आने लगेंगे रुझान

    भाजपाई जीत को लेकर आश्वस्त

    एग्जिट पोल के बाद भाजपाई अपनी जीत को लेकर ज्यादा आश्वस्त नजर आ रहें हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर महेश शर्मा गौतमबुद्ध नगर लाेकसभा सीट पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के बाद महाराष्ट्र व हिमाचल प्रदेश प्रचार के लिए चले गए थे। हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर अंतिम चरण में एक जून को वोट डाले गए।

    क्या बोले मौजूदा सांसद महेश शर्मा

    प्रचार समाप्त होने के बाद वह नोएडा लौट आए हैं। सोमवार को दिनभर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। अपनी जीत के प्रति उत्साहित डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों और गृहमंत्री अमित शाह के कुशल प्रबंधन की जीत होगी।

    बसपा प्रत्याशी ने इतिहास दोहराने का किया दावा

    वहीं बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी व उनके समर्थकों ने भी ग्रेटर नोएडा अंसल गोल्फ लिंक में कार्यालय पर बैठक कर मतगणना को लेकर रणनीति बनाई। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि बसपा 2009 के इतिहास को दोहराएगी।

    गठबंधन प्रत्याशी महेंद्र नागर क्या बोले

    सपा-कांग्रेस गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर महेंद्र नागर ने पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ बैठक की। उन्होंने भी दावा किया कि इस बार गौतमबुद्ध नगर सीट पर साइकिल का दौड़ना तय है।

    सीट का इतिहास

    बता दें कि पहले यह सीट खुर्जा के नाम से थे। आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस का सीट पर कब्जा रहा। 1996 के बाद कमल खिला। नए परिसमीन के बाद गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar Chunav Result 2024) के नाम से बनी इस सीट पर 2009 में बसपा के सुरेंद्र नागर सांसद बने थे। 2014 और 2019 में भाजपा के डॉक्टर महेश शर्मा ने रिकार्डमतों से जीत हासिल की थी। भाजपाई दावा कर रहें हैं कि महेश शर्मा अपनी जीत के अंतर के पुराने रिकार्ड को तोड़ेंगे। गत चुनाव में उन्होंने बसपा-सपा के संयुक्त प्रत्याशी को करीब तीन लाख 38 हजार वोटों से पराजित किया था। 2014 का चुनाव वह करीब ढाई लाख वोटों से जीतें थे।

    राजनेताओं का कद भी तय करेगा चुनाव परिणाम

    जिले में इस समय सभी बड़े नेता भाजपा में हैं। बसपा में लोकल स्तर पर कोई बड़ा नेता नहीं है। सपा-कांग्रेस में कई नेता हैं। इन नेताओं का अपने-अपने क्षेत्र में खासा प्रभाव है। यह देखना दिलचस्प होगा कि अपने प्रभाव वाले क्षेत्रों में संबंधित नेता अपनी पार्टी प्रत्याशी को कितना वोट दिलवा पाए। इससे भविष्य में इन नेताओं का पार्टी में कद बढ़ेगा और घटेगा।

    सबसे ज्यादा नजर भाजपा को गुर्जर और ठाकुर बहुल गांवों में मिलने वाले मतों पर रहेगी। दोनों जातियों के अधिकांश नेता भाजपा में हैं। यह नेता अपनी जाति के कितने वोट पार्टी प्रत्याशी को दिलवा पाए, इस पर सबकी नजर रहेगी। पश्चिमी उप्र के गुर्जरों के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी ने इस चुनाव में हर रोज गुर्जर बहुल गांवों में महेश शर्मा के लिए पंचायतें की थी। ग्रेटर नोएडा, कासना, दनकौर क्षेत्र में उन्होंने सर्वाधिक मेहनत की।

    जाट बहुल गांवों में भी उनका असर माना जाता है। राज्यसभा सदस्य सुरेंद्र नागर ने दादरी क्षेत्र में नागर बहुल गांवों में पंचायत की थी। जबकि जेवर, रबूपुरा के ठाकुर बहुल गांवों में विधायक धीरेंद्र सिंह का प्रभाव माना जाता है। भाजपा हाईकमान की नजर भी इन गांवों में लगी है। यहीं से इन नेताओं का भविष्य में पार्टी में कद तय होगा।

    किस विधान सभा क्षेत्र में कितने वोट पड़े

    नोएडा : 3,67,763

    दादरी : 3,86,840

    जेवर : 2,04,204

    खुर्जा : 2,33,921

    सिकंद्राबाद :2,42,992