Noida Floods: बाढ़ से जूझ रहे नोएडा में सुबह-सुबह हुई बारिश, जलस्तर बढ़ने की संभावना
Noida Floods औद्योगिक नगरी में लगातार वर्षा का क्रम जारी है। सोमवार सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद नौ बजे वर्षा का क्रम शुरू हुआ जो अभी तक जारी ...और पढ़ें

नोएडा, जागरण संवाददाता। औद्योगिक नगरी में लगातार वर्षा का क्रम जारी है। सोमवार सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद नौ बजे वर्षा का क्रम शुरू हुआ, जो अभी तक जारी है। वर्षा के कारण सड़क किनारे पानी रुकने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि वर्षा के कारण मौसम सुहावना होने से गर्मी से राहत मिली है।
तापमान में गिरावट
वर्षा के कारण अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ को उत्तरी पाकिस्तान और इससे सटे पंजाब पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जाता है। दक्षिण पश्चिम मानसून पूरे देश में सक्रिय है।
हवा की गुणवत्ता में हुआ सुधार
इस कारण दिल्ली-एनसीआर में वर्षा हो रही है। वर्षा के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार दर्ज किया जा रहा है। सोमवार सुबह नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 88 व ग्रेटर नोएडा का 84 के साथ संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया है। लगातार वर्षा के कारण जहरीली गैसों से निजात मिली है। वहीं आसमान भी साफ नजर आता है।
महामाया फ्लाईओवर से डीएनडी टोल की ओर जाने वाले मार्ग पर राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल के सामने एक ट्रक खराब हो गया है। इस कारण नोएडा से लिंक मार्ग और डीएनडी के जरिए दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब वाहन को मार्ग से हटवाया जा रहा है। यातायात पुलिसकर्मी यातायात सामान्य कराया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।