Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Greater Noida: यमुना एक्सप्रेस-वे पर चलती एंबुलेंस में अचानक लगी आग, चालक और अस्पताल कर्मी ने कूदकर बचाई जान

    By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
    Updated: Wed, 01 Nov 2023 07:43 PM (IST)

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में आग लग गई। एंबुलेंस चालक व अस्पताल कर्मी ने कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। देखते ही देखते एंबुलेंस यमुना एक्सप्रेस-वे के बीचोंबीच जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था। जानकारी के अनुसार रबूपुरा में संचालित एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस मंगलवार शाम जेवर के कैलाश अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने गई थी।

    Hero Image
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर एंबुलेंस में लगी आग, चालक और अस्पताल कर्मी ने कूदकर बचाई जान

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस में आग लग गई। एंबुलेंस चालक व अस्पताल कर्मी ने कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई। देखते ही देखते एंबुलेंस यमुना एक्सप्रेस-वे के बीचोंबीच जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार रबूपुरा में संचालित एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस मंगलवार शाम जेवर के कैलाश अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने गई थी। मरीज को भर्ती करने के बाद एंबुलेंस मंगलवार शाम करीब आठ बजे यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते रबूपुरा लौट रही थी। एंबुलेंस में चालक व एक अस्पताल कर्मी मौजूद था। जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर शार्ट सर्किट के कारण एंबुलेंस में अचानक आग लग गई। थोड़ी ही देर में एंबुलेंस धूं-धूं कर जलने लगी। एंबुलेंस में मौजूद चालक व अस्पताल कर्मी ने किसी तरह से कूद कर अपनी जान बचाई। अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक एंबुलेंस पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। एंबुलेंस में अगर मरीज होता तो जनहानि हो सकती थी।