Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडावासियों के लिए गुड न्यूज, जल्द मिलेगी डबल डेकर बस की सुविधा; मोरना से जेवर तक सफर होगा आसान

    Noida Bus Service नोएडा की सड़कों पर जल्द ही मोरना डिपो से जेवर तक डबल डेकर बस सेवा शुरू होगी। पहले चरण में दो इलेक्ट्रिक डबल डेकर बसें चलाई जाएंगी। मोरना डिपो में चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार है। शासन स्तर से 20 बसों का संचालन होगा जिनमें से दो नोएडा को मिलेंगी। यह सेवा यात्रियों के लिए आरामदायक और सुविधाजनक होगी।

    By Pravendra Singh Sikarwar Edited By: Abhishek Tiwari Updated: Sun, 04 May 2025 11:56 AM (IST)
    Hero Image
    डबल डेकर बसें नोएडा की सड़कों पर रफ्तार भरेंगी। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नोएडा की सड़कों पर जल्द ही डबल डेकर बस दौड़ती नजर आएंगी। पहले प्रयोग में दो बसें माेरना डिपो से परी चौक और आवश्यकतानुसार जेवर तक चलाई जाएंगी। प्रबंधन को बसें जल्द ही मिलेंगी।

    शासन स्तर से प्रदेश भर में पहले चरण में 20 बसों का संचालन किया जाएगा। इनमें से दो बसों का संचालन नोएडा में होगा। बता दें मोरना डिपो से परी चौक और जेवर तक हाल में सामान्य बसों का संचालन हो रहा है। यात्रियों की संख्या भी यहां पर पर्याप्त है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रयोग सफल तो बढ़ाई जाएगी डबल डेकर

    विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक दो दिन पूर्व हुई शासन स्तर की बैठक में गौतमबुद्ध नगर दो डबल डेकर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। डिपो प्रबंधन की ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दीं गईं है। दो बसों से प्रयोग किया जा रहा है। प्रयोग सफल होने पर डबल डेकर बसों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

    नोएडा सेक्टर 35 मोरना बस डिपो में बना चार्जिंग स्टेशन। जागरण

    वर्तमान में सीएनजी बसों का हो रहा है संचालन

    मोरना डिपो परी चौक व जेवर तक वर्तमान में सीएनजी बसों का संचालन हो रहा है। यह बसें सेक्टर-37 से परी चौक तक भी चलतीं हैं। स्थानीय स्तर के इस रूट पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां तेज की गईं हैं। डबल डेकर बसों का संचालन होने पर अधिक यात्री बस में सफर कर सकेंगे।

    चार्जिंग स्टेशन बनकर हुआ तैयार

    मोरना डिपो में इलेक्ट्रिक वाहनों का चार्जिंग स्टेशन भी बनकर तैयार हो चुका है। विद्युत कनेक्शन होने के बाद यहां इलेक्ट्रिक बसों के चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अलीगढ़, आगरा समेत अन्य जनपद से होकर गंतव्य की ओर जाने वाली इलेक्ट्रिक बसें भी यहां पर चार्ज हो सकेंगी।