विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की तर्ज पर विकसित होगा डायट, रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा

Published: Mon, 19 Aug 2024 01:03 PM (IST)

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डायट बनने के बाद शिक्षकों छात्रों और डायट प्रशिक्षुओं को एक छत के नीचे अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ...और पढ़ें

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान l फोटो- जागरण आर्काइव
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान l फोटो- जागरण आर्काइव

HighLights

  1. अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं
  2. शिक्षकों को नवाचार और शोध के लिए किया जाएगा तैयार

अंकुर त्रिपाठी, ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) को 15 करोड़ रुपये से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तौर पर दूसरे चरण में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 23 अगस्त को डायट प्राचार्य लखनऊ में आयोजित बैठक में शामिल होंगे।

दूसरे चरण में करीब छह डायट को चुना जाना है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर भी शामिल हो सकता है। पहले चरण में 70 में से 13 डायट को चुना गया था। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में डायट को चुने जाने के बाद यहां अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डायट बनने के बाद शिक्षक प्रशिक्षण के दौरान इंफार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नोलाजी (आइसीटी) लैब का प्रयोग कर सकेंगे। इससे छात्रों की सीखने की क्षमता में सुधार होगा। पुस्तकालय के साथ कंप्यूटर लैब की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

15 करोड़ रुपये से विकसित होगा डायट

डायट में अत्याधुनिक कक्षाएं व प्रयोगशालाएं, डिजिटल पुस्तकालय और अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट शासन की ओर से मिलेगा।

वर्तमान में डायट में बड़ा प्रशिक्षण कक्ष नहीं होने से जिले के शिक्षक एक साथ प्रशिक्षण लेने से वंचित हो जाते हैं, जबकि डायट परिसर में जगह की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही छात्रों के पाठ्यचर्या ढांचे, पाठ्य-पुस्तकों में परिवर्तन और शिक्षण सामग्री को उन्नत बनाने के लिए डायट प्रवक्ता कार्य करेंगे।

इन 13 जिलों में बनाए जा रहे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

पहले चरण में प्रदेश के 70 में 13 जिलों के डायट सेंटर आफ एक्सीलेंस बनाए जा रहे हैं, उनमें वाराणसी, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, इटावा, मेरठ, अलीगढ़, लखनऊ, मुरादाबाद, सहारनपुर, गोरखपुर, झांसी, कानपुर व मुजफ्फरनगर शामिल हैं।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस डायट बन जाने के बाद शिक्षकों,छात्रों और डायट प्रशिक्षुओं को अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। इसके साथ ही डायट प्रवक्ताओं को अनुसंधान करने में मदद मिलेंगी। 23 अगस्त को लखनऊ में बैठक होगी। - राज सिंह यादव,डायट प्राचार्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।