विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नोएडा में दबंगों का आंतक: डिलीवरी ब्वॉय को नग्न करके पीटा, वीडियो भी बनाया

By Jagran News Edited By: Sonu Suman
Published: Thu, 22 Feb 2024 03:54 PM (IST)

नोएडा में दबंगों का आंतक इन दिनों काफी बढ़ गया है। कोतवाली सेक्टर 113 क्षेत्र में एक डिलीवरी ब्वॉय को ...और पढ़ें

नोएडा में दबंगों ने डिलीवरी ब्वॉय को नग्न करके पीटा, वीडियो भी बनाया।
नोएडा में दबंगों ने डिलीवरी ब्वॉय को नग्न करके पीटा, वीडियो भी बनाया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। कोतवाली सेक्टर 113 क्षेत्र में एक डिलीवरी ब्वॉय को अगवा करने के बाद उसे निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दबंगों ने पीड़ित को नौ फरवरी को अपहरण कर सुनसान इलाके में ले गया और उसे निर्वस्त्र करके बेरहमी से पीटा।

दबंगों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। पड़ोस में रहने वाले दबंगों ने मामूली कहासुनी के विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया।। पीड़ित की पहचान शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र निवासी अभय प्रताप के तौर पर हुई है।

ये भी पढ़ें- Noida Crime: कैब लूटने में नाकाम होने पर ड्राइवर को चाकू से गोदा, बचाव में अंगुलियां भी कटीं; ग्राहक बनकर बैठे थे लुटेरे