विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ग्रेटर नोएडा में दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, पेट दर्द की शिकायत; प्राधिकरण ने नमूना जांच के लिए भेजा

Published: Tue, 07 Oct 2025 04:20 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दिव्या टावर सोसायटी में गंदे पानी की सप्लाई से कई निवासी बीमार हो गए हैं। निवासियों ...और पढ़ें

दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, पेट दर्द की शिकायत। (प्रतीकात्मक)
दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार, पेट दर्द की शिकायत। (प्रतीकात्मक)

HighLights

  1. दूषित पानी से कई लोग बीमार |
  2. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने लिए सैंपल |
  3. पानी उबालकर पीने की सलाह |

जागरण संवाददाता, नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित दिव्या टावर सोसायटी में कई दिनों से गंदे पानी की सप्लाई होने का निवासियों ने आरोप लगाया है। निवासियों का कहना है कि सोसायटी में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है।

दूषित पानी पीने से कई लोग बीमार हो चुके हैं। शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण टीम ने सोसायटी से पानी का नमूना जांच के लिए लिया है।

निवासी गौरव ने बताया कि सोसायटी में ग्राउंड वाटर की आपूर्ति होती है। कई दिनों से गंदे पानी की शिकायत निवासियों की ओर से की जा रही थी। जिम्मेदारों की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। निवासियों के विरोध के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर आई है। टीम की ओर से पानी के सैंपल लिए गए हैं।

निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण की ओर से भी पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही है। हर दिन लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। पानी के नमूने की रिपोर्ट नहीं आने तक प्राधिकरण ने पानी उबालकर पीने की सलाह दी है।