Noida: क्लब ग्रेसफुल यू ने बर्ड नेस्ट मेकिंग पर वर्कशॉप का किया आयोजन
वार्ड-16 के क्लब ग्रेसफुल यू की ओर से रविवार (30 अप्रैल को) को वार्ड सीनियर सिटीजन पार्क में बर्ड नेस्ट मेकिंग पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में अरुण विहार के 50 निवासियों ने भाग लिया।

नोएडा। वार्ड-16 के क्लब ग्रेसफुल यू की ओर से रविवार (30 अप्रैल को) को वार्ड सीनियर सिटीजन पार्क में बर्ड नेस्ट मेकिंग पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला में अरुण विहार के 50 निवासियों ने भाग लिया। इस कार्यशाला में भारी बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में निवासियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
इस दौरान प्रसिद्ध नेस्ट मैन राकेश खत्री ने बताया कि कैसे और क्यों हमें अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए छोटे पक्षियों की रक्षा करनी चाहिए। कार्यशाला के सफल आयोजन को लेकर आयोजकों ने सभी लोगों का धन्यवाद जताया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।