CBSE Board 10th Result 2025: 10वीं में ऑल इंडिया टॉपर बना ग्रेटर नोएडा का आरव मल्होत्रा, खुशी से झूम उठा परिवार
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के डीपीएस स्कूल के छात्र आरव मल्होत्रा ने CBSE बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया टॉपर बनकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आरव की इस सफलता से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। CBSE Board 10th Result 2025 ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल के छात्र आरव मल्होत्रा ने 10वीं में ऑल इंडिया टॉप करके पूरे जिले, प्रदेश व देश में अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
बताया गया कि आरव मल्होत्रा ने सीबीएसई 10वीं में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करके ऑल इंडिया टॉप किया है। इस बार 10वीं में कुल 93.66 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। पिछले साल से इस बार रिजल्ट प्रतिशत अधिक रहा है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित डीपीएस स्कूल के 10 वीं के छात्र आरव मल्होत्रा ने बेस्ट फाइव सब्जेक्ट में 500 में से 500 अंक प्राप्त किए
वहीं, लड़कों के मुकाबले लड़िकयों ने ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं, आरव मल्होत्रा को बधाई देने वालों का उनके घर पर तांता लगा हुआ है। रिश्तेदार भी फोन करके बधाई दे रहे हैं।
10वीं में 100% अंक पाने वाले आवर का IIT में दाखिला है लक्ष्य
डीपीएस ग्रेटर नोएडा के छात्र आरव मल्होत्रा ने 10वीं में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में मान बढ़ाया है। आरव का अब अगला लक्ष्य आईआईटी दिल्ली में दाखिले का है। ऐसे में कोचिंग के जरिए तैयारी में जुट गए हैं।
आरव के पिता कुमुद मल्होत्रा ने बताया कि बेटे के अंग्रेजी 100, फ्रेंच 100, सोशल साइंस 98, विज्ञान 100, मैथ 100, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस 100 में से 100 नंबर आए है। रोजाना आठ से नौ घंटे पढ़ाई कर सफलता हासिल की। बेटे को खेलने से कभी मना नहीं किया। सोशल मीडिया पर भी वह एक्टिव है। आरव की मां आरुषी मल्होत्रा एक बिजनेस वुमेन है। इसके बाद भी दोनों ने पढ़ाई में बेटे का मार्गदर्शन किया।
बता दें कि छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइटों जैसे cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और results.gov.in पर जाकर देख सक सकते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।