Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बसपा ने कसी कमर, वेस्ट यूपी में पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने में जुटी; कई हुए शामिल

    Updated: Thu, 18 Sep 2025 09:55 AM (IST)

    बसपा गौतमबुद्ध नगर में पुराने कार्यकर्ताओं को जोड़ने में लगी है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र भाटी समर्थकों के साथ बसपा में शामिल हुए। मुनकाद अली ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और 2027 में बसपा की सरकार बनने का दावा किया। गिरीश चंद्र जाटव ने नोएडा एयरपोर्ट को मायावती की देन बताया और वर्तमान सरकार को विफल कहा।

    Hero Image
    उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती की फाइल फोटो।

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती द्वारा पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी से जोड़ने के आह्वान पर बसपा ने उनके गृह जनपद में अभियान शुरू किया है। बुधवार को पश्चिमी उप्र के प्रभारी व पूर्व राज्यसभा सदस्य मुनकाद अली व पूर्व सांसद गिरीश चंद्र जाटव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता ग्रेटर नोएडा पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उनकी मौजूदगी में देवटा गांव के रहने वाले पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र भाटी अपने समर्थकों के साथ फिर से बसपा में शामिल हो गए। मुनकाद अली ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश में गुंडराज चल रहा है। इससे जनता परेशान है। लोग बसपा शासन को याद कर भाजपा सरकार को हटाना चाहते हैं।

    2027 विधानसभा चुनाव में बसपा प्रदेश में जीत हासिल कर सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता चुनाव तैयारियों में जुट जाए। नगीना के पूर्व सांसद गरीश चंद्र जाटव ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर बसपा सुप्रीमों बहन मायावती का गृह जनपद है।

    जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उन्हीं की देन है। गौतमबुद्ध नगर में विकास कार्य उन्हीं की सरकार में हुए। किसानों की समस्याएं हल हुई। बसपा शासन काल में प्रदेश ने विकास की ऊंचाईयों को छूआ था। वर्तमान भाजपा सरकार जनता के हित में कोई काम नहीं कर रही है।

    जिलाध्यक्ष लखमी सिंह ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र भाटी को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। योगेंद्र के साथ उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी बसपा की सदस्यता ग्रहण कर। उन्होंने कहा कि जिले में बसपा फिर परचम लहराएगी।

    इस मौके पर पूर्व मंत्री करतार सिंह नागर, सतपाल पीपला, मेघानंद जाटव, रोहताश, मंडल कोआर्डिनेटर ओमप्रकाश कश्यप, लोकसभा के प्रत्याशी रहे सतवीर नागर, प्रकाश बादल, श्रीकृष्ण इंदौरिया, गोपीचंद, गोविंद भाटी, मनवीर भाटी, पूर्व मंत्री अजीत पाल, आरपी बर्मन, देवेंद्र शर्मा आदि भी मौजूद रहे।