Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमेरिकी महिला ने भारतीय पति पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, ग्रेटर नोएडा में मुकदमा दर्ज

    Updated: Mon, 17 Jun 2024 08:36 AM (IST)

    अमेरिकी महिला ने अपने भारतीय पति पर बंधक बनाकर रखने और बच्चों से भी नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है। अमेरिका की रहने वाली टिफैनी किम्बल्ले स्काईलिस शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-फाई स्थित पूर्वांचल रायल सोसायटी निवासी मोहित शर्मा से सात साल पहले अमेरिका में शादी की थी। शादी के दौरान मोहित अमेरिका में रहकर नौकरी करता था।

    Hero Image
    अमेरिकी महिला ने भारतीय पति पर लगाया बंधक बनाने का आरोप, ग्रेटर नोएडा में मुकदमा दर्ज

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। अमेरिकी महिला ने अपने भारतीय पति पर बंधक बनाकर रखने और बच्चों से भी नहीं मिलने देने का आरोप लगाया है। पीड़िता वापस अपने देश लौटना चाहती है। पति से जान का खतरा बताते हुए महिला ने अपना व बच्चों का पासपोर्ट दिलाने की गुहार पुलिस से लगाई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमेरिका की रहने वाली टिफैनी किम्बल्ले स्काईलिस शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-फाई स्थित पूर्वांचल रायल सोसायटी निवासी मोहित शर्मा से सात साल पहले अमेरिका में शादी की थी।

    शादी के दौरान अमेरिका में रहकर नौकरी करता था मोहित

    शादी के दौरान मोहित अमेरिका में रहकर नौकरी करता था। महिला का आरोप है कि मोहित ने अमेरिका की नागरिकता हासिल करने के लिए उससे शादी की थी, लेकिन अमेरिका में उसपर लाखों का कर्ज हो गया। जिसके बाद वह भारत लौट आया और दिल्ली में रहने लगा।

    स्टाक बाजार में नुकसान होने पर वह परिवार समेत ग्रेटर नोएडा शिफ्ट हो गया। हिंदी न आने की वजह से उन्हें परेशानियां झेलनी पड़ रही है। महिला ने आरोप लगाए है कि पति ने उसे व बच्चों को बंधक बनाकर रखा है। किसी से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

    पति से अपनी जान का खतरा बताते हुए महिला ने अमेरिकन एंबेसी में भी शिकायत की है। आरोप है कि पति द्वारा उसे अमेरिका नहीं जाने दिया जा रहा है। महिला का आरोप है कि आरोपित पति के कहने पर वह कई बार अपने परिजनों से पैसे भी मंगवा चुकी है।

    comedy show banner
    comedy show banner