विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Noida News: नोएडा में भिक्षा मांगने गए बहरूपिये को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर पीटा, वीडियो वायरल

By Pradeep Kumar ChauhanEdited By:
Published: Thu, 22 Sep 2022 02:45 AM (IST)

Noida News कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि 18 सितंबर को राहुल बहरूपिये के भेष में भिक्षा मांगने गए ...और पढ़ें

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर ने संबंधित कोतवाली पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर ने संबंधित कोतवाली पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

नोएडा जागरण संवाददाता। नोएडा फेज दो कोतवाली क्षेत्र स्थित याकूबपुर गांव में भिक्षा मांगने गए एक बहरूपिये को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर बुरी तरह से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल बहरूपिये को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बीते रविवार की है, लेकिन इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर बुधवार को वायरल हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद यूजर ने संबंधित कोतवाली पुलिस से आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसीपी अब्दुल कादिर ने बताया कि इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों की पहचान हरेंद्र बंसल, प्रणव शास्त्री, सियाराम और सत्यप्रकाश के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लोगों ने हल्की धाराओं में केस दर्ज करने को लेकर पुलिस की आलोचना की है। बहरूपिया राहुल गेझा गांव का है और बहरूपिया के भेष में भिक्षा मांगने का काम करता है। कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने बताया कि 18 सितंबर को राहुल बहरूपिये के भेष में भिक्षा मांगने गए थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझ लिया और पिटाई कर दी। राहुल चीख-चीख कर बताते रहे है वह बच्चा चोर नहीं हैं, लेकिन आरोपित नहीं माने।

देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। इसी दौरान किसी ने इसकी सूचना संबंधित कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने ही आरोपित मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। अब उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ ने बहरूपिये को गांव में घुमाया भी था।

पुलिस को करें सूचित बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाह इस समय शहर में फैली है। इसके लिए पुलिस की ओर से सोसायटियों, गांवों और स्कूलों में लोगों को जागरूक करते हुए बताया जा रहा है कि बच्चा चोरी होने की बात महज अफवाह है। ऐसा कोई भी मामला जिले में सामने नहीं आया है। कमिश्नरेट पुलिस के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है ऐसी किसी भी अफवाह को सच न मानें। अफवाह फैलाने वाले की जानकारी पुलिस के साथ साझा करें ताकि उनपर सख्त कार्रवाई की जा सके।

हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाता रहा पीड़ित इंटरनेट मीडिया के विविध प्लेटफार्म पर वायरल 43 सेकेंड के वीडियो में ग्रामीण बहरूपिये का बाल खींचकर पीट रहे हैं और उसे सड़क पर घुमा रहे हैं। पीड़ित हाथ जोड़कर रोते हुए मारपीट न करने की गुहार लगा रहा है। उसके पीछे दर्जनों लोग चल रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।