पत्नी के चरित्र पर था शक, पति ने भांजे के साथ मिलकर मार डाला; लाश को लगा दिया था ठिकाने
Noida Murder Case पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने अपने भांजे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इसके बाद दोनों ने मिलकर महिला को मार डाला। युवक ने पत्नी की हत्या करने के बाद शव को कमरे में बंद कर दिया। वहीं बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद किया।

जागरण संवाददाता, नोएडा। थाना फेज-3 में एक व्यक्ति ने अपने भांजे के साथ मिलकर पत्नी की हत्या कर दी। उसके शव को कमरे में छिपाकर फरार हो गया। कमरे से बदबू आने पर आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। महिला की पहचान रेखा गुप्ता के रूप में हुई है। शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गले पर निशान मिले हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि गला घोंटकर महिला की हत्या की गई है। महिला के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। दोनों की शादी के 13 साल हुए थे।
कमरे के अंदर बंद कर चले गए बाहर
एडीसीपी हृदेश कठेरिया ने बताया कि थाना फेज-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाली रेखा गुप्ता अपने पति सर्वेश गुप्ता के साथ गढ़ी चौखंडी गांव में किराए के मकान में रहती थी। पुलिस को सूचना मिली कि सर्वेश और उसके भांजे पवन गुप्ता ने रेखा को मारकर कमरे के अंदर छिपा रखा है। बदबू भी आ रही थी।
यह भी पढ़ें- बेंगलुरु में गर्ल्स पीजी में घुसकर महिला की गला रेतकर की हत्या, बिहार से जॉब करने आई थी
इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। घटना के बाद से दोनों आरोपित फरार हैं। पुलिस टीम गठित कर दोनों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
मंगलवार को सर्वेश ने अपने भांजे पवन गुप्ता को गढ़ी चौखंडी घर बुलाया। रात दस बजे के करीब दोनों ने शराब पी। इसके बाद सर्वेश ने भांजे को रेखा के प्रेम प्रसंग के बारे में बताया। दोनों आग बबूला हो गए। इसके बाद भांजा और सर्वेश दोनों नीचे आए। भांजे ने रेखा का हाथ पकड़ा और सर्वेश ने उसका गला दबा दिया।
यह भी पढ़ें- Darbhanga News: 4 दिनों तक जीतन सहनी की हत्या की हुई थी प्लानिंग, शातिर तरीके से रची गई थी साजिश
इसके बाद रेखा को कमरे बंद कर दिया। दोनों वापस छत पर आए सो गए। बुधवार को सर्वेश पवन को शनि मंदिर के पास छोड़ आया और वापस घर आकर पड़ोस में सोने के लिए चला गया।
वहीं, मकान मालिक को शक होने पर उसने सर्वेश से रेखा के बारे में पूछा तो वो घबरा गया और भाग गया। इस दौरान कमरे से बदबू भी आ रही थी। पड़ोसियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने ताला तोड़कर शव को बाहर निकाला।
पति बोलता था किसी न किसी दिन मार दूंगा
पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि सर्वेश बार-बार यह कहता रहता था कि रेखा को किसी न किसी दिन मार दूंगा। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे के बाहर ताला था। अंदर जाकर देखा तो रेखा का शव पड़ा था। बताया गया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था।
रेखा के चरित्र पर था शक
पुलिस ने बताया कि पति को शक था कि रेखा उसके पीठ पीछे किसी और से बातचीत करती थी। कई बार इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ। ऐसे में सर्वेश ने नियोजित तरीके से अपने भांजे के साथ मिलकर रेखा की हत्या की। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।