Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    VIDEO: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पर दिखा कोहरे का कहर, नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर 20 वाहन टकराए

    Updated: Wed, 27 Dec 2023 11:29 AM (IST)

    दिल्ली-एनसीआर में आज बुधवार की सुबह वातावरण में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर इसका असर भी देखने को मिला है। ताजा जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 20 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इससे मौके पर लंबा जाम लग गया।

    Hero Image
    यमुना एक्सप्रेस-वे पर पर दिखा कोहरे का कहर

    जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। दिल्ली-एनसीआर में आज बुधवार की सुबह वातावरण में घने कोहरे की चादर छाई हुई है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर इसका असर भी देखने को मिला है।

    ताजा जानकारी के मुताबिक, यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुबह नोएडा से आगरा की ओर जाने वाली लेन पर दयानतपुर गांव के समीप 20 वाहन एक दूसरे से टकरा गए। इससे मौके पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची है। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Also Read-

    समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बुधवार सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर कई वाहन टकरा गए। अधिकारियों के मुताबिक, घटना सुबह करीब आठ बजे जेवर थाना क्षेत्र के दयानतपुर इलाके में एक्सप्रेसवे के आगरा से नोएडा लेन पर हुई है।

    घटना में किसी भी व्यक्ति को बड़ी चोट नहीं आई है, जबकि घायलों की संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है। अधिकारी ने बताया कि अधिकांश क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है और इस मार्ग पर सामान्य यातायात फिर से शुरू हो गया है।