विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेवर एयरपोर्ट पर क्यों घट रहे यात्री? जुलाई में 76000 ने किया सफर, सितंबर में 27% गिरावट के बाद सिर्फ 56000 दर्ज

Published: Wed, 04 Nov 2026 09:44 AM (IST)Updated: Wed, 04 Nov 2026 09:46 AM (IST)

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में लगातार दो महीने गिरावट दर्ज की गई है, जुलाई से सितंबर के ...और पढ़ें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। एआई इमेज

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। एआई इमेज

HighLights

  1. जुलाई से सितंबर तक यात्रियों में 27% की कमी दर्ज।

  2. विमानों की आवाजाही में भी 15% की गिरावट आई।

  3. अक्टूबर में नई उड़ानें शुरू होने से संख्या बढ़ने की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में शुरुआती बढ़ोतरी के बाद लगातार दो महीने गिरावट दर्ज की गई है।

करीब 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज 

एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के मासिक यातायात आंकड़ों के अनुसार जुलाई में एयरपोर्ट से 76,593 यात्रियों ने सफर किया था। अगस्त में यह संख्या घटकर 58,520 और सितंबर में 55,890 रह गई। जुलाई की तुलना में सितंबर में 20,703 यात्री कम हुए हैं। दो महीने में यात्रियों की संख्या में करीब 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

जून से सितंबर तक कुल 2,11,525 यात्री आए

एयरपोर्ट पर 15 जून 2026 से व्यावसायिक उड़ानों का संचालन शुरू हुआ था। जून के शेष दिनों में 20,522 यात्रियों ने हवाई सफर किया। जुलाई में यात्रियों की संख्या बढ़कर 76,593 पहुंच गई।

इसके बाद अगस्त में 18,073 यात्रियों की कमी आई। सितंबर में भी 2,630 यात्री कम हुए। इस तरह अगस्त और सितंबर में लगातार गिरावट दर्ज की गई। जून से सितंबर तक एयरपोर्ट से कुल 2,11,525 यात्रियों ने हवाई सफर किया।

विमानों की आवाजाही में भी कमी दर्ज

यात्रियों की संख्या के साथ विमानों की आवाजाही में भी कमी आई है। एएआई के आंकड़ों के अनुसार जुलाई में विमानों की कुल 1,049 आवाजाही दर्ज की गई थी।

अगस्त में यह घटकर 1,002 और सितंबर में 893 रह गई। जुलाई से सितंबर के बीच विमानों की आवाजाही में करीब 15 प्रतिशत की कमी आई है।

हालांकि अक्टूबर में एयरपोर्ट से कोलकाता, चंडीगढ़ और उदयपुर समेत नए शहरों के लिए उड़ान सेवाएं शुरू हुई हैं। इससे यात्रियों को अधिक विकल्प मिलने और हवाई सफर करने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- ग्रेप-2 के बावजूद नोएडा की हवा जहरीली, प्रशासनिक लापरवाही से उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां

यह भी पढ़ें- नोएडा को मिलेगा नया पिकनिक स्पॉट, गेझा में 6 करोड़ से बनेगा भव्य 'ब्रह्मसरोवर'; बोटिंग ही नहीं और भी हैं खूबियां

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।