विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेप-2 के बावजूद नोएडा की हवा जहरीली, प्रशासनिक लापरवाही से उड़ाई जा रही नियमों की धज्जियां

Published: Wed, 04 Nov 2026 06:35 AM (IST)

ग्रेप-2 पाबंदियों के बावजूद नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा जहरीली बनी हुई है, जहां प्रशासनिक लापरवाही के चलते नियमों ...और पढ़ें

ग्रेप-2 के बावजूद नोएडा की हवा जहरीली (एआई जेनरेटेड इमेज)

ग्रेप-2 के बावजूद नोएडा की हवा जहरीली (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. ग्रेप-2 पाबंदियों के बावजूद नोएडा में वायु प्रदूषण जारी।

  2. डीजल जनरेटर, निर्माण धूल हवा को कर रहे दूषित।

  3. प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी तंत्र की सुस्ती जिम्मेदार।

प्रवेन्द्र सिंह सिकरवार, नोएडा। आसमान में छाई धुंध की चादर और सांसों में उतरता जहर शहर की बदहाल आबोहवा की गवाही दे रहे हैं। ग्रेप-2 की पाबंदियां लागू होने के बाद भी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रहीं हैं।

प्रशासनिक लापरवाही और निगरानी तंत्र की सुस्ती के कारण शहर की हवा खराब श्रेणी में बनीं हुई है। मंगलवार को नोएडा का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 291 और ग्रेटर नोएडा का 189 अंक दर्ज किया गया।

नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही

ग्रेप-2 लागू होने के बाद भी शहर में डीजल जेनरेटर का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। सेक्टरों में चल रहे निर्माण और ध्वस्तीकरण कार्यों पर न तो ग्रीन नेट लगाया जा रहा और न निर्माण कार्य पर पानी का छिड़काव हो रहा है।

मुख्य सड़कों से आंतरिक गलियों तक खुले में पड़ा सीएंडडी (कंस्ट्रक्शन एंड डिमाल्यूशन) वेस्ट वाहनों की आवाजाही हो रही है। ढाबों और होटलों में तंदूर की भट्ठियों में कोयले और लकड़ी से धधक रही हैं। एंटी स्माग गन चलाने और मैकेनिकल स्वीपिंग के प्रशासनिक दावे वीआइपी और चुनिंदा मार्गों तक सिमटे हुए हैं।

सड़कों के किनारों पर जमी धूल लगातार वातावरण को दूषित कर रही है, वहीं सड़कों पर बेतरतीब खड़े वाहन जाम लगाकर उत्सर्जन को कई गुना बढ़ा रहे हैं।

एक्यूआई में मामूली कमी पर राहत बहुत देर

सोमवार को इस वर्ष 264 दिनों नोएडा का एक्यूआइ 330 अंक बेहद खराब श्रेणी में दर्ज हुआ। मंगलवार को एक्यूआइ में 39 अंक की कमी दर्ज हुई, लेकिन राहत अभी नहीं है। वहीं, बीते 24 घंटों में ग्रेटर नोएडा के एक्यूआइ में 100 अंक की कमी दर्ज होने से 189 अंक दर्ज हुआ।

बीते पांच दिनों में नोएडा-ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई

दिन-नोएडा- ग्रेटर नोएडा

  • मंगलवार: 289-189
  • सोमवार- 330-289
  • रविवार-248-228
  • शनिवार- 106-120
  • शुक्रवार- 58-59

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में वायु प्रदूषण के बीच निःशुल्क फेफड़ों की जांच, विशेषज्ञ सलाह से मिली राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।