विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नोएडा को मिलेगा नया पिकनिक स्पॉट, गेझा में 6 करोड़ से बनेगा भव्य 'ब्रह्मसरोवर'; बोटिंग ही नहीं और भी हैं खूबियां

Published: Tue, 03 Nov 2026 08:00 PM (IST)

नोएडा के गेझा गांव में 1.8 एकड़ में छह करोड़ की लागत से ब्रह्मसरोवर विकसित किया जाएगा, जो जल्द ही लोगों के लिए नया पिकनिक स्पॉट बनेगा।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

सांकेतिक तस्वीर, एआई जनरेटेड।

HighLights

  1. गेझा गांव में 1.8 एकड़ में ब्रह्मसरोवर का विकास।

  2. छह करोड़ की लागत से बनेगा नया पिकनिक स्पॉट।

  3. वॉकिंग ट्रैक, लैंडस्केपिंग और बोटिंग की सुविधा।

कुंदन तिवारी, नोएडा। नोएडा में लोगों को जल्द ही परिवार के साथ समय बिताने और घूमने के लिए नया स्थान मिलेगा। गेझा गांव में पुराने तालाब को करीब 1.8 एकड़ में ब्रह्मसरोवर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके नवीनीकरण पर लगभग छह करोड़ रुपये खर्च होंगे। सलाहकार कंपनी ने परियोजना का डिजाइन तैयार कर लिया है।

डिजाइन के अनुसार तालाब का आकर्षक लैंडस्केपिंग के साथ विकास किया जाएगा। आसपास तरह-तरह के पौधे और रंग-बिरंगे फूल लगाए जाएंगे। लोगों के बैठने के लिए जगह-जगह बेंच बनाई जाएंगी।

सरोवर के चारों ओर वॉकिंग ट्रैक भी विकसित होगा, जहां लोग टहल सकेंगे। परियोजना में बोटिंग की सुविधा शुरू करने की योजना है। निर्माण पूरा होने के बाद जरूरत और व्यवस्था के अनुसार यह सुविधा शुरू की जा सकती है।

नोएडा प्राधिकरण ने जारी किया टेंडर

ब्रह्मसरोवर के निर्माण के लिए नोएडा प्राधिकरण ने टेंडर जारी कर दिया है। निर्माण कंपनियां 16 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। 17 नवंबर को सबसे कम लागत बताने वाली कंपनी का चयन किया जाएगा। चयनित कंपनी को एक साल के भीतर निर्माण कार्य पूरा करना होगा।

महाप्रबंधक अशोक कुमार अरोड़ा ने बताया कि गेझा गांव का ब्रह्मसरोवर नोएडा का पहला ऐसा विकसित सरोवर होगा। सेक्टर-164 में भी एक सरोवर बनाया जा रहा है, जबकि सेक्टर-107 में पुष्करिणी तालाब विकसित किया जा रहा है। इन परियोजनाओं के तहत पुराने तालाबों को नया स्वरूप देने के साथ शहर में हरियाली और घूमने-फिरने के नए स्थान तैयार किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में भारत उद्यम संगम, स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को मिला नया मंच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।