विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैस सिलिंडर विस्फोट: 7 दिन बाद उठनी थी बेटी की डोली, घर से एक साथ उठीं पिता-पुत्र की अर्थियां

Published: Tue, 24 Nov 2026 08:53 AM (IST)

जेवर के दयानतपुर गांव में गैस सिलिंडर विस्फोट में पिता वीरपाल और पुत्र अभिषेक की मौत हो गई। बेटी की शादी से ठीक एक सप्ताह पहले हुए इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार और गांव को शोक में डुबो दिया।

गमगीन माहौल में हुआ दोनों का अंतिम संस्कार। जागरण

गमगीन माहौल में हुआ दोनों का अंतिम संस्कार। जागरण

HighLights

  1. जेवर में गैस सिलिंडर विस्फोट से पिता-पुत्र की मौत।

  2. बेटी की शादी से एक सप्ताह पहले हुआ दुखद हादसा।

  3. पूरा दयानतपुर गांव शोक में डूबा, गमगीन माहौल।

जागरण संवाददाता, जेवर। दयानतपुर गांव में गैस सिलिंडर विस्फोट में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र का मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दोनों की अर्थियां एक साथ उठीं तो गांव में हर आंख नम हो गई।

अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में ग्रामीण और आसपास के गांवों के लोग मौजूद रहे। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता-पुत्र की मौत ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

क्या था पूरा मामला?

मृतक वीरपाल (55) और उनके बेटे अभिषेक (22) के घर में इन दिनों खुशियों की तैयारियां चल रही थीं। एक दिसंबर को परिवार की बेटी की शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था, लेकिन सोमवार शाम हुए दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं।

जिस घर से ठीक एक सप्ताह बाद बेटी की डोली विदा होनी थी, उसी घर से मंगलवार सुबह पिता-पुत्र की अर्थियां उठीं। छोटे भाई शुखपाल ने बेहद गमगीन माहौल में भाई और भतीजे के शव को मुखाग्नि देते हुए अंतिम संस्कार किया। पिता और भाई को खोने के गम के बीच बेटी का धैर्य भी जवाब दे गया।

ग्रामीणों का क्या कहना है?

शादी के सपने संजो रहे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटी और अन्य परिजनों का विलाप सुनकर अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। ग्रामीणों ने परिवार को ढांढस बंधाया, लेकिन इस असहनीय दुख के सामने हर कोई खुद को बेबस महसूस कर रहा था।

ग्रामीणों का कहना था कि जिस घर में शादी की शहनाई बजने वाली थी, वहां अब मातम पसरा है। हादसे ने परिवार की खुशियां ही नहीं, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।

यह भी पढ़ें- गौतमबुद्ध नगर में मतदाता पंजीकरण अभियान को लेकर अधिकारियों को मिले ये निर्देश, एक्शन में नजर आए निर्वाचन अधिकारी

यह भी पढ़ें- नोएडा में जल्द ले सकेंगे सनसेट सफारी का मजा, डियर पार्क के बाड़े तैयार; लखनऊ-हैदराबाद से आएंगे दुर्लभ हिरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।