विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खोड़ा वालों के लिए जरूरी खबर: हाईटेक PHC शुरू, कैंसर जांच समेत कई सुविधाएं; पानी की समस्या भी होगी दूर

Published: Thu, 16 Apr 2026 02:31 PM (IST)

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने खोड़ा में प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण किया, जहां अब खून जांच और प्रसव सुविधा ...और पढ़ें

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने खोड़ा को दी दो नई सौगात। फाइल फोटो

कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने खोड़ा को दी दो नई सौगात। फाइल फोटो

HighLights

  1. खोड़ा में हाईटेक प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण।

  2. केंद्र में खून जांच, प्रसव, कैंसर जांच की सुविधा।

  3. सभी 34 वार्डों में पाइपलाइन से पानी आपूर्ति होगी।

जागरण संवाददाता, साहिबाबाद। खोड़ा में बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण और पाइपलाइन विस्तार कार्य का शिलान्यास किया।

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र का लोकार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि यहां पर खून की हर तरह की जांच शुरू हो गई है। महिला प्रसव की व्यवस्था भी है बहुत जल्द हड्डी रोग विशेषज्ञ और सर्जन की नियुक्ति होने वाली है। कैंसर की जांच भी यहां होगी। गंभीर रोगों का उपचार और जांच अस्पताल में किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 1.48.47 PM

वार्ड तीन में पाइपलाइन विस्तार कार्य का शिलान्यास

वार्ड तीन में पाइपलाइन विस्तार कार्य के शिलान्यास के मौके पर उन्होंने कहा की खोड़ा के 34 वार्ड में पाइपलाइन के द्वारा हर घर नल में पानी जाएगा। दो चरणों में काम होगा।

पूरे खोड़ा में पानी दिया जाएगा कुछ खोड़ा में पानी माफिया हैं जो पानी बाहर बेचते हैं। खोड़ा की जमीन के पानी को नीचे पहुंचा दिया रसातल में।

WhatsApp Image 2026-04-16 at 1.48.47 PM (1)

पानी माफिया नहीं चाहता था कि खोड़ा को पानी मिले

पानी माफिया नहीं चाहते थे कि यहां पाइपलाइन की व्यवस्था हो। बहुत तरह के व्यवधान डाले गए। मैं पानी माफिया को चेतावनी देना चाहता हूं कि आज यह शिलान्यास है इसका उद्घाटन तो उसे दिन होगा जिस दिन हर घर में नल से पानी निकलेगा। यह काम बहुत जल्द होगा।

जिस दिन यह काम पूरा होगा हो जाएगा मैं चेतावनी देता हूं कि जितने भी पानी माफिया हैं वह अपना इंतजाम कर लें। मैं खोड़ा का पानी खोड़ा के बाहर नहीं बिकने दूंगा। खोड़ा के बाहर जाने नहीं दूंगा चाहे हर नाके पर मुझे खुद बैठना हो सुरक्षा के लिए।

यह भी पढ़ें- खोड़ा में पानी पर ‘क्रेडिट वॉर’: नलकूप के उद्घाटन को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और पालिका अध्यक्ष

यह भी पढ़ें- खोड़ा वालों के लिए बड़ी खबर, 17 वार्डों में पानी की किल्लत होगी दूर; योगी सरकार दे रही सौगात