ग्रेनो वेस्ट के 8 लाख लोगों के लिए खुशखबरी, RRTS के साथ बनेगा मेट्रो का बड़ा कनेक्टिविटी लूप; कैबिनेट ने दी मंजूरी
केंद्रीय कैबिनेट ने ग्रेनो वेस्ट एक्वा मेट्रो विस्तार को मंजूरी दे दी है, जिससे 8 लाख निवासियों को सार्वजनिक परिवहन ...और पढ़ें

वर्ष 2016 में एक्वा मेट्रो विस्तार के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए पहली बार विस्त़ृत कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिसको मंजूरी में दस वर्ष से अधिक का समय लग गया। एआई इमेज
HighLights
ग्रेनो वेस्ट एक्वा मेट्रो विस्तार को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी।
8 लाख निवासियों को सार्वजनिक परिवहन का लाभ मिलेगा।
दिसंबर में पीएम मोदी कर सकते हैं औपचारिक उद्घाटन।
कुंदन तिवारी, नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के आठ लाख निवासियों को सार्वजनिक परिवहन की सौगात मिल गई है क्योंकि एक्वा मेट्रो विस्तार के लिए नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन (एनएमआरसी) प्रबंधन को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट साल 2016 से अटकी हुई थी।
पीएम नरेंद्र मोदी कर सकते हैं उद्घाटन
अगले सप्ताह तक परियाेजना का टेंडर जारी कर दिया जाएगा, नए वर्ष में निर्माण शुरू कराने का लक्ष्य रखा गया है। दिसंबर में एक्वा मेट्रो विस्तार व लिंक लाइन का औपचारिक उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से कराया जा सकता है। इसको लेकर एनएमआरसी प्रबंधक ने तैयारी शुरू कर दी है।
मंजूरी में दस वर्ष से अधिक का समय लगा
बता दें कि जून के दूसरे सप्ताह में एनएमआरसी एमडी कृष्णा करुणेश परियोजना की उपयोगिता के बारे में पीआईबी में जानकारी दी थी, जिसमें लागत व उपयोगिता को मंजूरी मंत्रालय स्तर पर मिली।
इसके बाद औपचारिकता के लिए प्रस्ताव केंद्र सरकार की कैबिनेट में भेजा गया था। वर्ष 2016 में एक्वा मेट्रो विस्तार के तहत ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लिए पहली बार विस्त़ृत कार्ययोजना तैयार की गई थी, जिसको मंजूरी में दस वर्ष से अधिक का समय लग गया।
बड़ी संख्या में यात्रियों को मिलेगी राहत
एनएमआरसी प्रबंध निदेशक कृष्णा करुणेश ने बताया कि पब्लिक इनवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) ने परियोजना पर प्रस्तुतीकरण के बाद केंद्र के पास परियोजना मंजूरी के लिए भेजी गई थी। आज सुबह ही निर्माण के लिए केंद्र से अनुमति मिली है। इसके दो महीने में परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू करने के लिए टेंडर प्रक्रिया को अगले सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा।
कम बजट में कई क्षेत्रों को मिलेगा सस्ता सफर
ग्रेनो वेस्ट, गौड़ चौक और नोएडा से ग्रेनो वेस्ट जाने वाले लोगों को सार्वजनिक परिवहन और जाम से निजात मिल जाएगा। यह एक्सटेंशन लाइन होगी। इसका बजट भी कम होगा।
इक्विटी के अनुसार केंद्र सरकार, राज्य सरकार, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सभी मिलकर पैसा खर्च करेंगे।
सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-4 (किसान चौक) तक मेट्रो परियोजना की अभी लागत करीब 1500 करोड़ रुपये है। 8.5 किलोमीटर के इस रूट पर पांच मेट्रो स्टेशन सेक्टर-61, 70,122, 123 और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4 (किसान चौक के पास) शामिल हैं।
असर नहीं पड़ेगा
ग्रेनो वेस्ट मेट्रो में एनएमआरसी ने किसान चौक तक पांच स्टेशन का कारिडोर बनाने की योजना है। इस लिहाज से इस प्रस्ताव को अलग से मंत्रालय में भेजा गया है। यदि आरआरटीएस के प्रस्तावित रूट को भी मंजूरी मिल जाती है तो इस पांच स्टेशन वाले सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-4 तक के मेट्रो रूट पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
भविष्य की योजना का रखा ध्यान
यह रूट आरआरटीएस से अलग होगा और नोएडा-ग्रेनो वेस्ट को जोड़ेगा। ये लाइन ही गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट तक प्रस्तावित आरआरटीएस को जोड़ेगा। जिससे नोएडा के निवासी मेट्रो और आरआरटीएस के जरिए जेवर एयरपोर्ट तक जा सकेंगे।
हालांकि, इसके निर्माण में करीब दो साल का समय लग जाएगी लेकिन इस लाइन से एक लूप तैयार होगा। इससे गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली आना जना आसान होगा।
यह भी पढ़ें- कैसे हुआ हादसा और कौन था जिम्मेदार? हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान नोएडा के युवक की मौत; बहन ने बताई पूरी आपबीती
यह भी पढ़ें- स्कूटी टकराई तो ईंट से कूचकर ले ली जान, नोएडा पुलिस ने मुठभेड़ में आफताब को पैर में मारी गोली; गिरफ्तार
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।