विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कैसे हुआ हादसा और कौन था जिम्मेदार? हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान नोएडा के युवक की मौत; बहन ने बताई आपबीती

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:42 PM (IST)

हिमाचल के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान नोएडा के 26 वर्षीय शुभम डोबलियाल की मौत हो गई। बहन ने हादसे के कारण के बार में जानकारी दी।

बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान नोएडा के युवक की मौत। फाइल फोटो

बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के दौरान नोएडा के युवक की मौत। फाइल फोटो

HighLights

  1. हिमाचल के बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग दुर्घटना में युवक की मौत।

  2. नोएडा निवासी शुभम डोबलियाल की 26 वर्ष की आयु में मृत्यु।

  3. पायलट की लापरवाही के आरोप में FIR दर्ज की गई।

डिजिटल डेस्क, कांगड़ा। विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग एक बार फिर चर्चा में है। इस बार चर्चा कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि हादसे को लेकर है। पैराग्लाइडिंग के दौरान नोएडा के 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार (10 नवंबर) की शाम को हुआ।

युवक खुले आसमान में रोमांचक उड़ान भर रहा था, तभी हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा के 26 वर्षीय पर्यटक शुभम डोबलियाल की जान चली गई। शुभम अपने परिवार के साथ हिमाचल घूमने आया था।

क्या बोलीं मृतक की बहन

मृतक का परिवार सुपर टेक ईको विलेज-3 सोसायटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट का रहने वाला है। सभी लोग हिमाचल के कांगड़ा घूमने आए थे। इसी दौरान शुभम ने पैराग्लाइडिंग करने का फैसला किया।

बहन ने थाना बीड़ में बताया कि उसके भाई ने समय करीब 04:50 बजे बिलिंग से उड़ान भरी थी। कुछ दूरी पर उड़ने के बाद उसका भाई शुभम का पैराग्लाइडर मेरे नीचे से उड़ रहा था। अचानक कुछ दूरी पर पैराग्लाइडर सीट के लॉक खुलने से नीचे खिसक गया और नीचे घने जंगलों में गिर गया।

देर रात मेरे भाई की तलाश करने पर उसे एंबुलेंस के माध्यम से सीएच बैजनाथ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। यह हादसा पैराग्लाइडर पायलट विनय कुमार गांव कोटली, गुनेहड़ बैजनाथ जिला कांगड़ा की लापरवाही व जल्दबाजी में उड़ान भरने के कारण हुआ है।

पायलट के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

कांगड़ा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पायलट विनय कुमार के खिलाफ बीड़ पुलिस थाने में लापरवाही के कारण मौत होने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक कांगड़ा कुलभूषण वर्मा के अनुसार अभी हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।