विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा के टेकजोन-2 को बड़ी राहत, जलभराव से निपटने के लिए खर्च होंगे 9.26 करोड़ रुपये

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:54 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेकजोन-2 में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए दो प्रमुख सड़कों पर 9.26 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

प्राधिकरण ने सेक्टर की दो प्रमुख सड़कों पर आरसीसी नाली निर्माण और कवरिंग के कार्य को मंजूरी दी है। एआई इमेज

प्राधिकरण ने सेक्टर की दो प्रमुख सड़कों पर आरसीसी नाली निर्माण और कवरिंग के कार्य को मंजूरी दी है। एआई इमेज

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने टेकजोन-2 को बड़ी राहत दी।

  2. 9.26 करोड़ रुपये से आरसीसी नाली निर्माण को मंजूरी।

  3. जलभराव और गंदगी की पुरानी समस्या होगी दूर।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर टेकजोन-2 के निवासियों को बड़ी राहत दी है। प्राधिकरण ने सेक्टर की दो प्रमुख सड़कों पर आरसीसी नाली निर्माण और कवरिंग के कार्य को मंजूरी दी है। इन दोनों कार्यों पर कुल करीब 9 करोड़ 26 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

इससे सेक्टर में जलभराव, गंदगी और टूटी नालियों की पुरानी समस्या दूर होगी। पहला कार्य सेक्टर टेकजोन-2 में 24 मीटर चौड़ी सड़क पर आरसीसी नाली निर्माण का है। इस कार्य पर 3.01 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह कार्य वर्क सर्किल-7 के तहत कराया जाएगा। दूसरा कार्य सेक्टर की 45 मीटर चौड़ी मुख्य सड़क पर है।

development1

इस पर आरसीसी नाली एवं प्री-कास्ट होलो आरसीसी नाली कवरिंग का कार्य होगा। इस पर 6.25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। यह कार्य भी वर्क सर्किल-7 के तहत ही होगा। टेकजोन-2 में बड़ी संख्या में सोसायटियां और आवासीय परिसर हैं। वर्षा के दौरान यहां नालियां ओवरफ्लो हो जाती थीं और सड़कों पर पानी भर जाता था।

इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती थी और वाहनों को भी नुकसान पहुंचता था। नई आरसीसी नालियों के बनने से जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी। पानी तेजी से निकलेगा और जलभराव की समस्या खत्म होगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में शत्रु संपत्ति पर कब्जे रोकने के लिए शासन गंभीर, प्रशासन से मांंगी रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा शहर के विकास में मनोरंजन को देगा तरजीह, तैयार हुआ पूरा खाका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।