यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा शहर के विकास में मनोरंजन को देगा तरजीह, तैयार हुआ पूरा खाका
यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा के विकास में मनोरंजन गतिविधियों को प्राथमिकता देगा, ताकि 35 लाख की आबादी को शहर में ...और पढ़ें

यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा शहर के विकास में मनोरंजन को देगा तरजीह (एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
यमुना प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा में मनोरंजन गतिविधियों को शामिल करेगा।
35 लाख आबादी के लिए शहर में ही मनोरंजन सुविधाएँ।
नियोजन विभाग को मास्टर प्लान 2041 में निर्देश दिए गए।
जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। 35 लाख की आबादी के लिए औद्योगिक शहर बसा रहा यमुना प्राधिकरण मनोरंजन गतिविधियों को भी तरजीह देगा।
नियोजन विभाग को शहर के विकास की योजना तैयार करते समय मनोरंजन गतिविधियों को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि शहर में जब पूरी तरह से बसावट हो तो लोगों को मनोरंजन के लिए बाहर का रुख न करना पड़े।
शहर को जीवंत बनाने की कोशिश जारी
यमुना प्राधिकरण का विकास मास्टर प्लान 2041 के तहत किया जा रहा है। मास्टर प्लान में औद्योगिक, संस्थागत, आवासीय, कमर्शियल सेक्टरों के नियोजन किया गया है।
शहर को हरा भरा रखने के लिए ग्रीन बेल्ट व पार्क भी शामिल किए गए हैं। लेकिन शहर को जीवंत बनाने वाला मनोरंजन की अनदेखी की गई है।
पार्कों के अलावा केवल खेल गतिविधियों को शामिल किया गया है। जेपी समूह के स्पोट्स सिटी के अलावा मास्टर प्लान 2041 में ओलिंपिक खेलों के भविष्य में आयोजन को संभावनाओं को देख सेक्टर को आरक्षित किया गया है।
नियोजन विभाग को दिए गए ये निर्देश
शहर में रहने वालों को आने वाले समय में मनोरंजन की कमी न खले, शहर के विकास के साथ मनोरंजन का ढांचा भी विकसित हो सके। इसके लिए नियोजन विभाग को निर्देश दिए गए हैं।
प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि अगर समय रहते मनोरंजन का ढांचा विकसित करने के लिए स्थान चिह्नित नहीं किए गए थे तो आने वाले समय में इसके लिए जमीन की उपलब्धता बड़ी बाधा बन जाएगी। लाखों की आबादी के लिए मनोरंजन के साधनों के विकास को साथ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भी अवसर मिलेंगे।
एसीईओ मनीष मीणा का कहना है कि शहर के विकास में मनोरंजन अहम हिस्सा है। नियोजन विभाग से कहा किया है कि शहर के नियोजन में मनोरंजन की गतिविधियों को शामिल किया जाए, ताकि भविष्य में शहर के लोगों को इसकी कमी महसूस न हो।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।