ग्रेटर नोएडा में आज प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत, लोगों में दिख रहा खासा उत्साह
प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा आज ग्रेटर नोएडा पहुंचेगी, जिसका गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत होगा। यह यात्रा पर्यावरण संरक्षण, साइकिल के ...और पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में आज प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा का भव्य स्वागत ( एआई जेनरेटेड इमेज)
HighLights
प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा आज ग्रेटर नोएडा में प्रवेश करेगी।
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में यात्रा का भव्य स्वागत होगा।
पर्यावरण संरक्षण और साइकिल प्रयोग के प्रति जागरूकता फैलाएगी।
अजब सिंह, ग्रेटर नोएडा। जिले में आज प्रकृतिपथ साइकिल यात्रा पहुंचेगी। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में यात्रा का भव्य स्वागत होगा।
यात्रा मौजूदा समय में अलीगढ़ के खैर में है। जहां से यह बृहस्पतिवार को बुलंदशहर के खुर्जा होते हुए जिले की सीमा में प्रवेश करेगी।
विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा में 17 सदस्यीय दल शामिल है। इस यात्रा का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, साइकिल के प्रयोग और प्रकृति के प्रति जागरूकता फैलाना है।
रात्रि विश्राम के बाद गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में शुक्रवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पर्यावरणविद, जनप्रतिनिधि व छात्र-छात्राएं के साथ स्थानीय लोग भी शामिल होंगे।
इस दौरान लोगों को पर्यावरण, जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। यात्रा शुक्रवार को ही हापुड़ के लिए रवाना हो जाएगी। 14 नवंबर को मेरठ में यात्रा का समापन होगा।
यह भी पढ़ें- कन्नौज में बड़ी संख्या में मतांतरण, 20 गांव में लालच देकर 5000 ग्रामीणों को बनाया ईसाई