विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कन्नौज में बड़ी संख्या में मतांतरण, 20 गांव में लालच देकर 5000 ग्रामीणों को बनाया ईसाई

Published: Fri, 30 Jan 2026 07:11 PM (IST)

कन्नौज में अजब सिंह को बड़े पैमाने पर मतांतरण कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर 20 ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अजब सिंह ने ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार की संभाली थी कमान

  2. ग्रामीणों को हैंडपंप, सिलाई मशीन, नकदी का लालच दिया

  3. पुलिस अजब सिंह और पत्नी के बैंक खातों की जांच कर रही

  4. रिश्तेदारों के जरिए गांव में अवैध चर्च बनाकर कराता था प्रार्थना

जागरण संवाददाता, कन्नौज। यूपी में मतांतरण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कन्नौज में मतांतरण का खेल काफी दिनों से चल रहा था। ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार कर लालच देकर ग्रामीणों के मतांतरण की कमान अजब सिंह के हाथों में थी।

अजब सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उसके और पत्नी के बैंक खातों में रुपये भेजने वालों की डिटेल खंगालने में जुटी है। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि जिले के करीब 20 गांव में पांच हजार ग्रामीणों का अजब सिंह अन्य आरोपितों के सहयोग से मतांतरण कर चुका है।


पुलिस ने सात दिसंबर 2025 को ठठिया थाना के करसाह में बगैर अनुमति बने चर्च में मतांतरण कराकर प्रार्थना कर रहे कथित पादरी पन्नालाल, उसके भाई विद्यासागर और उमाशंकर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट से रिमांड न मिलने पर पुलिस ने तीनों को रिहा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने 12 जनवरी को फिर से तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

वहीं गुरुवार को इटावा के थाना बकेवर के गांव नगला मिलक में रहने वाले पन्नालाल के भाई शिवनाथ के दामाद अजब सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। मौजूदरा समय वह औरैया के दिबियापुर में मकान बनाकर रहता था। अजब सिंह से पूछताछ में सामने आया कि सबसे पहले उसने रिश्तेदार पन्नालाल के सहयोग से ककरघटा में आठ जून 2014 को चर्च का निर्माण कराया था।

इसके बाद उसने ठठिया थाना के करौंदा शाहनगर, बहादुरापुर, जोगी डेरा, गुरसहायगंज कोतवाली के रजलामऊ और इस्माइलपुर में भी अवैध चर्च बनाकर मतांतरण का खेल शुरू कराया था। जिले के करीब 20 गांव में ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार, हैंडपंप, सिलाई मशीन के अलावा खातों में नकदी भेजकर करीब पांच हजार ग्रामीणों का मतांतरण कराया है। ठठिया थाना प्रभारी देवेश कुमार का कहना है कि अजब सिंह और उसकी पत्नी जानकी के बैंक खातों की डिटेल निकाली गई है। इनके खातों में रुपये भेजने वाले लोगों की खोजबीन में दबिश जारी है।

यह भी पढ़ें- भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के सामने भी भिड़ने लगे कार्यकर्ता, महोबा और अयोध्या में स्थिति हुई असहज

यह भी पढ़ें- UGC बिल पर कन्नौज में अखिलेश यादव का हमला: PDA की ताकत से घबराई सरकार, जानबूझकर शंकराचार्य का किया अपमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।