विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में गंदे पानी और मिलावट से बन रही थीं मिठाइयां, 2 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

Published: Thu, 05 Nov 2026 03:05 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा में त्योहारों पर बिकने वाली मिठाइयों को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में गंदगी और घटिया सामग्री ...और पढ़ें

रसगुल्ले में मक्खियां और मिलावटी पनीर

रसगुल्ले में मक्खियां और मिलावटी पनीर

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में मिठाई दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी छापेमारी।

  2. गंदगी और घटिया गुणवत्ता के लिए 20 नोटिस, 2 लाइसेंस निलंबित।

  3. त्योहारों पर मिठाई उत्पादन में स्वच्छता की अनदेखी, स्वास्थ्य जोखिम।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। त्योहार पर दुकानों पर बिकने वाली मिठाई जितनी आकर्षक लगती है। इस मिठाई को जिन परिस्थितियों में बनाया जा रहा है, वे उनकी ही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में मिठाई की घटिया गुणवत्ता के साथ उनके बनाने की जगह पर गंदगी भी लगातार मिल रही है।

दीपावली पर चल रहे छापेमारी अभियान के दौरान अब तक 20 ऐसे दुकानदारों को नोटिस जारी हो चुका है। दो के लाइसेंस निलंबित हो चुके हैं, जिनके यहां मिठाई निर्माण की परिस्थितियां स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद खराब मिली हैं।

विभाग इन दुकानों पर एक पखवाड़े बाद दोबारा जांच अभियान चलाकर देखेगा कि नोटिस के बाद साफ सफाई को लेकर कोई कदम उठाया गया है कि नहीं, हालात में कोई सुधार न होने पर लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होगी।

बड़े पैमाने पर बन रही थी मिलावटी मिठाई

त्योहार पर मिठाई की मांग में जबरदस्त इजाफा होता है। बड़े पैमाने पर मिठाई बनाई जाती है, लेकिन इसके लिए लोगोंं के स्वास्थ्य को ताखकर रख दिया जाता है। जहां मिठाई बनती है, वहां साफ सफाई को पूरी तरह से दरकिनार किया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी में कुई जगहों पर तैयार मिठाई में मक्खी, मच्छर मिले हैं। आस पास भी गंदगी मिलगी है। यही नहीं मिठाई की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में हैं। मानक से अधिक रंग का उपयोग, खाये, छेना, बेसन, खाद्य तेल की गुणवत्ता भी ठीक नहीं मिला है।

मिठाई बनाने पर लगी रोक

सबसे अधिक दिक्कत रसगुल्ले हैं, जिसके निर्माण में सफाई से लेकर खाद्य समग्री की गुणवत्ता बेहद खराब मिली है। इन दुकानों पर नोटिस जारी करने के साथ मिठाई का निर्माण करने पर रोक लगा दी गई है।

सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय सर्वेश मिश्रा का कहना है कि दुकानदारों को सुधार नोटिस जारी कर मिठाई निर्माण की परिस्थिति में सुधार का मौका दिया गया है। इसके बावजूद भी अगर स्थिति नहीं सुधरती है तो लाइसेंस निलंबन किया जाएगा।

मुख्यालय से रखी जा रही निगरानी

स्थानीय स्तर पर मिलीभगत को देखते हुए इस बार खाद्य सुरक्षा विभाग का मुख्यालय छापेमारी कार्रवाई को लेकर लगातार निगरानी कर रहा है। एक जिले की टीम को दूसरे जिले में छापेमारी के लिए भेजा जा रहा है।

ताकि छापेमारी अभियान की गोपनीयता और गंभीरता बनी रहे। इसके साथ की मिष्ठान के नामचीन ब्रांड को भी कार्रवाई के दायरे मेंं लाया गया है।

जेवर टोल प्लाजा से भरे पनीर के नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार रात यमुना एक्सप्रेसवे पर छापेमारी अभियान चलाते हुए अलीगढ़ से दिल्ली जा रहे पनीर के नमूने संग्रहीत करे। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान, जम्मू में मिलावटी मावे की सप्लाई बढ़ी; डिटर्जेंट-यूरिया मिलाने का दावा

यह भी पढ़ें- रसगुल्ला सिर्फ 2 दिन, ड्राई फ्रूट्स से बनी मिठाइयां  7 से 30 दिन... मिठाई खरीदने से पहले देखें एक्सपायरी डेट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।