विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बढ़ेगी गोशालाओं की क्षमता, 500 से बढ़कर रखे जा सकेंगे 1000 गोवंश

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:48 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पौवारी और जलपुरा स्थित गोशालाओं की क्षमता दोगुनी करेगा, जिससे 500 से बढ़कर 1000 गोवंश रखे जा ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।

एआई जेनेरेटेड इमेज।

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा की गोशालाओं की क्षमता दोगुनी की जाएगी।

  2. पौवारी और जलपुरा गोशाला में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।

  3. लावारिस पशुओं के प्रबंधन हेतु क्षमता विस्तार आवश्यक।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के पौवारी और जलपुरा स्थित गोशाला की कुल क्षमता बढ़ाकर दोगुनी की जाएगी। अभी 500 गोवंश को रखने की क्षमता है। इसके अलावा यहां सुविधाएं भी बढ़ाई जाएगी।

प्राधिकरण ने इस पर काम शुरू कर दिया है। पौवारी गोशाला में चारदीवारी और नए शेड बनाने का काम किया जा रहा है। गोशाला में विद्युतीकरण का काम भी जल्द कराया जाएगा। पौवारी गोशाला में सुरक्षा के लिए चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है।

यहां गायों के लिए तीन नए शेड बनाए जा रहे हैं। लगभग 21 बीघा में फैली पौवारी गोशाला में इस समय 500 से अधिक गोवंशी हैं। ग्रेटर नोएडा शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में लावारिस पशुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्राधिकरण ने गोशालाओं की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है।

बीमार पशुओं को अलग रखने की व्यवस्था

इसके तहत 12 और 30 वर्गमीटर के 3 नए शेड बनाए जाएंगे। गोशाला की क्षमता 500 से बढ़ाकर 1000 की जानी है। करीब 6.50 करोड़ रुपये की लागत से बनी गोशाला में बीमार पशुओं को अलग रखने के साथ चिकित्सक रूम की भी सुविधा है।

गायों और नंदी को रखने के लिए 11 शेड बनाए गए हैं। वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह ने बताया कि पौवारी गोशाला में चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। इसकी क्षमता बढ़ाने के लिए तीन नए शेड बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- मथुरा: गायों के लिए 'नंदबाबा'' थे रमेश बाबा, 60 हजार गोवंशी का बसा दिया संसार; गोशाला में ही होगा अंतिम संस्कार

यह भी पढ़ें- दीपावली पर गोशालाओं में बनेंगे गोबर के दीये और मूर्तियां, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए निर्देश