विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीपावली पर गोशालाओं में बनेंगे गोबर के दीये और मूर्तियां, मंत्री धर्मपाल सिंह ने दिए निर्देश

Published: Tue, 06 Oct 2026 01:10 AM (IST)

पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीपावली के लिए गोशालाओं में गोबर से दीये, मूर्तियां व अन्य सामग्री बनाने और उनके ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. मंत्री धर्मपाल सिंह ने गोबर से दीये व मूर्तियां बनाने के निर्देश दिए।

  2. गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

  3. पशुओं की देखभाल और टीकाकरण डेटा फीडिंग पर भी ध्यान दें।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने दीपावली पर गोशालाओं में गोबर से दीये, मूर्तियां व अन्य उपयोगी सामग्री तैयार कराने और उनके बेहतर विपणन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। साेमवार को विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में हुई बैठक में मंत्री ने कहा कि गाेशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए वहां उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग व आय के स्रोत विकसित करने पर जोर दिया जाए।

पशुओं की देखभाल के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण कार्य में भारत पशुधन एप पर डेटा की समयबद्ध फीडिंग करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान राज्यमंत्री कृष्णा पासवान, अपर मुख्य सचिव पशुधन मुकेश कुमार मेश्राम आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- राहुल, प्रियंका व खरगे से मोना ने की मुलाकात, नवरात्र में संभालेंगी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी