विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल, प्रियंका व खरगे से मोना ने की मुलाकात, नवरात्र में संभालेंगी प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी

Published: Tue, 06 Oct 2026 12:28 AM (IST)

कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा 'मोना' ने दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष खरगे, राहुल और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। उन्होंने अपनी नई जिम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों व सपा से सीट बंटवारे पर चर्चा की, नवरात्र में पदभार संभालेंगी।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ ने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपने को लेकर कांग्रेस नेताओं का धन्यवाद किया। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सपा से सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की।

उन्होंने शीर्ष नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी मजबूती व एकजुटता के साथ काम करेगा। कहा कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर गठबंधन को मजबूत करेंगे और वर्ष 2027 में प्रदेश में आइएनडीआइए की सरकार बनाएंगे।

गौरतलब है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पिछले शुक्रवार को अजय राय को हटाकर उनके स्थान पर ‘मोना’ को पार्टी की कमान सौंपी है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद वह शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देने दिल्ली गई हुई हैं। दिल्ली से लौटने के बाद नवरात्र में वह अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण करेंगी।

यह भी पढ़ें- दवाओं के अधिक दाम को लेकर अखिलेश का BJP पर वार, बोले- भाजपा सरकार में कमीशनखोरी चरम पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।