विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दवाओं के अधिक दाम को लेकर अखिलेश का BJP पर वार, बोले- भाजपा सरकार में कमीशनखोरी चरम पर

Published: Mon, 05 Oct 2026 11:20 PM (IST)

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर दवा कंपनियों से कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए दवाओं की बढ़ती कीमतों पर निशाना साधा।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव।

HighLights

  1. अखिलेश यादव ने भाजपा पर दवा कंपनियों से कमीशन लेने का आरोप लगाया।

  2. सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार में कमीशनखोरी अपने चरम पर है।

  3. कमलेश यादव और प्रकाशचंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दवाई कंपनियों से कमीशनखोरी को लेकर भाजपा सरकार पर पर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने कहा कि दवाई कंपनियों से कमीशन की शक्कर लेकर शिकंजी बनाकर गटक जाने वाली भाजपा सरकार उन पर क्या शिकंजा कसेगी? भाजपा सरकार में कमीशन खोरी चरम पर है। इनके कमीशन ने ही दवाई की कीमत बढ़ाई है।

सपा प्रमुख ने कहा कि जो भाजपाई ‘चंदा-चढ़ावा-दान’ चोरी तक करने में नहीं शर्माते हैं, निवेश के लिए भी एडवांस कमीशन खाकर अपने काले कारनामों को खुद ही क्लीन चिट दे देते हैं, दूसरों की ‘केयर’ के नाम पर जमा फंड अपने नाम करके उसे ‘आडिट फ्री’ घोषित कर लेते हैं, वो क्या किसी दवाई कंपनी को छोड़ेंगे?

कमलेश और प्रकाशचंद्र बने राष्ट्रीय सचिव, टिकट छोड़ने का मिला इनाम

पार्टी के कहने विधान परिषद के शिक्षक पद की टिकट छोड़ने वाले गोरखपुर के कमलेश यादव और आगरा के डा. प्रकाशचंद्र गुप्ता को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। पार्टी ने पहले कमलेश को गोरखपुर-फैजाबाद सीट और प्रकाशचंद्र को आगरा सीट से प्रत्याशी घोषित किया था।

यह भी पढ़ें- दीपावली से पहले कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है योगी सरकार, बोनस फिक्स; महंगाई भत्ते पर केंद्र की मुहर का इंतजार

बाद में सपा में शामिल होने पर गोरखपुर-फैजाबाद सीट से डा. संजयन त्रिपाटी और आगरा सीट से एमएलसी आकाश को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया। दोनों पूर्व प्रत्याशियों की सहमति से ही यह निर्णय लिया गया था।