विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में सिलिंडर में रिसाव से पिता-पुत्र की मौत, बहू-पोता झुलसे; क्वालिटी पर घिरी गैस कंपनी और एजेंसी

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:52 AM (IST)

ग्रेटर नोएडा के दयानतपुर में गैस सिलिंडर रिसाव से पिता-पुत्र की मौत और बहू-पोते के झुलसने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। गैस आपूर्ति कंपनी, एजेंसी और अधिकारियों के खिलाफ सिलिंडर की गुणवत्ता में लापरवाही के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी, संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की तीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी, संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की तीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

HighLights

  1. दयानतपुर में गैस सिलिंडर रिसाव से पिता-पुत्र की मौत हुई।

  2. बहू-पोते गंभीर रूप से झुलसे, अस्पताल में भर्ती हैं।

  3. गैस कंपनी, एजेंसी पर लापरवाही की एफआईआर दर्ज।

जागरण संवाददाता, जेवर (ग्रेटर नोएडा)। दयानतपुर में गैस सिलिंडर से रिसाव के कारण एक परिवार पर टूटे दुखों के पहाड़ के बाद अब कंपनी और एजेंसी की भूमिका भी जांच के घेरे में आ गई है। हादसे में पिता-पुत्र की मौत और बहू-पोते के गंभीर रूप से झुलसने के मामले में स्वजन की शिकायत पर जेवर पुलिस ने गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी, संबंधित एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ बीएनएस की तीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।

गैस एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ FIR

शिकायत में सिलिंडर की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के पालन में लापरवाही की आशंका जताई गई है। पुलिस ने कुशलपाल सिंह की शिकायत पर सोमवार रात भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 106(1), 125(बी) और 287 के तहत गैस आपूर्ति करने वाली कंपनी, संबंधित गैस एजेंसी और जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में सिलिंडर की गुणवत्ता, वाल्व, सील और रिफिलिंग प्रक्रिया में लापरवाही की आशंका जताई गई है।

आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग भी की

शिकायत में दुर्घटनाग्रस्त सिलिंडर, वाल्व, रेगुलेटर और पाइप की फारेंसिक जांच कराने के साथ कंपनी के गुणवत्ता परीक्षण, रिफिलिंग और वितरण रिकार्ड की पड़ताल की मांग की गई है।

शिकायतकर्ता ने लापरवाही की जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई और मृतकों के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग भी की है।

जेवर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में गैस रिसाव की वजह, सुरक्षा मानकों के पालन और कंपनी-एजेंसी की भूमिका की पड़ताल की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में इंडिया एक्सपो मार्ट के पास 3 दिन रहेगा रूट डायवर्जन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

यह भी पढ़ें- 399 में पूरे सालभर रिचार्ज, ऑफर के पीछे ठगों का नया जाल; ग्रेटर नोएडा पुलिस ने जारी किया अलर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।