विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ग्रेटर नोएडा में बेकाबू कार ने दो ठेली वालों को रौंदा, पेड़ से टकराई गाड़ी; तेज रफ्तार ने ली ड्राइवर की जान

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:56 PM (IST)

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में देर रात एक बेकाबू कार ने दो ठेली वालों को टक्कर मारने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों ठेली संचालक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कार बेकाबू होकर सड़क किनारे सामान बेच रहे ठोली वालों को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। जागरण

कार बेकाबू होकर सड़क किनारे सामान बेच रहे ठोली वालों को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई। जागरण

HighLights

  1. ग्रेटर नोएडा में बेकाबू कार ने ठेली वालों को टक्कर मारी।

  2. हादसे में कार चालक गगन सेठ की मौके पर मौत।

  3. दो ठेली संचालक राजकुमार और सुधीर गंभीर रूप से घायल।

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा। नाॅलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे सामान बेच रहे ठोली वालों को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार चालक और दोनों ठेली लगाने वाले तीनों घायल हो गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाॅक्टरों ने कार चला रहे गगन सेठ (50 वर्ष) पुत्र सुरेश कुमार सेठ निवासी राजनगर, गाजियाबाद को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, ठेली संचालकों की पहचान राजकुमार निवासी ग्राम टडीया मोहसीम, थाना नवाबगंज, जिला बरेली और सुधीर निवासी एत्मादपुर, थाना कलान, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई। दोनों ठेली संचालकों का इलाज जारी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें- नोएडा: मतांतरण का दबाव बनाने वाला DU का पूर्व PhD छात्र अरेस्ट, युवती से 75 लाख की ठगी और ब्लैकमेलिंग का है मामला

यह भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के नए CEO को एनईए ने दी बधाई, जल्द समाधान का मिला भरोसा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।