विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिगापुर गोल्फ चैंपियनशिप में अर्जुन व आर्यन को पहला स्थान

By JagranEdited By:
Published: Thu, 27 Jun 2019 06:54 PM (IST)

सिगापुर में खेले गए जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव के रहने वाले अर्जुन भाटी ने जीत ...और पढ़ें

सिगापुर गोल्फ चैंपियनशिप में अर्जुन व आर्यन को पहला स्थान
सिगापुर गोल्फ चैंपियनशिप में अर्जुन व आर्यन को पहला स्थान

जागरण संवाददाता, ग्रेटर नोएडा : सिगापुर में खेले गए जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव के रहने वाले अर्जुन भाटी ने जीत हासिल कर देश का मान एक बार फिर बढ़ाया है। इनके साथ भारतीय टीम में बेंगलुरु के आर्यन रूप आनंद भी शामिल थे। दोनों खिलाड़ियों ने उच्चतम अंक 307 पर भारत को पहुंचा कर सिगापुर में देश का तिरंगा शान से लहराया। अर्जुन भाटी के पिता बॉबी भाटी ने बताया कि अर्जुन को बचपन से ही गोल्फ के प्रति बेहद लगाव था। उसने इसमें अपना भविष्य संवारना शुरू किया व निरंतर ऊंचाइयों को चूमने का प्रयास किया। अर्जुन इससे पहले मलयेशिया में जूनियर विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीतने के साथ अन्य प्रतियोगिताओं में भी जीत हासिल कर देश का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि सिगापुर के किपेल क्लब में 24 से 27 जून तक आयोजित जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में अर्जुन ने 153 व आर्यन रूप आनंद ने 154 अंक हासिल कर भारत को कुल 307 अंक दिला कर पहले स्थान पर पहुंचा दिया। दूसरे स्थान पर 311 अंकों के साथ मलयेशिया गोल्फ एसोसिएशन व तीसरे स्थान पर 312 अंकों के साथ नेशनल गोल्फ एसोसिएशन आफ फिलीपींस रहा। इस चैंपियनशिप में कुल 13 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। हर देश से दो-दो खिलाड़ियों की टीमें चैंपियनशिप में शामिल हुई थीं। यहां के बाद अर्जुन अमेरिका में प्रस्तावित गोल्फ चैंपियनशिप में शामिल होंगे। अर्जुन भाटी के जीत पर उनके कोच मोनीष बिद्रा, फिटनेस कोच संदीप व प्रदीप, डाक्टर नरेश चौहान, अंजू व डा. रविदर महत्वपूर्ण उसके खेल प्रतिभा की सराहना की है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप