मिहिर भोज महाविद्यालय में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत
दादरी स्थित मिहिर भोज परास्नातक महाविद्यालय में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की गई यह गांधी जयंती तक चलेगा। इसके तहत एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) स्वयंसेवक अंजू आरती अनुष्का आकाश आंचल सृष्टि अरुण सचिन आदि घरों पर योगाभ्यास रस्सी कूद आदि से खुद को फिट रख रहे हैं।
जासं, ग्रेटर नोएडा : दादरी स्थित मिहिर भोज परास्नातक महाविद्यालय में फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की गई, यह गांधी जयंती तक चलेगा। इसके तहत एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) स्वयंसेवक अंजू, आरती, अनुष्का, आकाश, आंचल, सृष्टि, अरुण, सचिन आदि घरों पर योगाभ्यास, रस्सी कूद आदि से खुद को फिट रख रहे हैं। साथ ही परिवार के सदस्यों व आसपास के लोग को फिट रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र पवार के निर्देशन और मुस्कुराएगा इंडिया की हैल्थ काउंसलर व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शीला गुप्ता के नेतृत्व में बच्चे फिट इंडिया अभियान में भाग ले रहे हैं। डॉ. शीला का कहना है कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शरीर को फिट रखना जरूरी है। इसके लिए योग सहित अन्य व्यायाम को अपनाया जा सकता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।