विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PF का पैसा निकालने के लिए अब दफ्तरों के चक्कर नहीं, EPFO ने बताया आसान ऑनलाइन तरीका

Published: Sat, 28 Nov 2026 03:01 PM (IST)

ईपीएफओ ने कर्मचारियों के लिए पीएफ निकालने की प्रक्रिया को डिजिटल सुविधाओं के माध्यम से आसान बनाया है, जिससे अब कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्रेटर नोएडा में 'निधि आपके निकट 2.0' कार्यक्रम में ऑनलाइन सुविधा के बारे में जानें यहां...

EPFO-1795780727433.webp
EPFO-1795780727433.webp

HighLights

  1. पीएफ निकासी के लिए अब डिजिटल प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

  2. कर्मचारी 12 माह की सेवा पर 100% तक राशि निकाल सकेंगे।

  3. यूएएन पोर्टल और उमंग ऐप से ऑनलाइन दावा प्रस्तुत करें।

जागरण संवाददाता, नोएडा। पीएफ की रकम निकालने के लिए अब कर्मचारियों को लंबी कागजी प्रक्रिया और कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) डिजिटल सुविधाओं के जरिए दावा प्रक्रिया को आसान बनाने पर जोर दे रहा है।

‘निधि आपके निकट 2.0’ 

इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय ग्रेटर नोएडा की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-85 स्थित वैदिक कास्मेस्यूटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड में ‘निधि आपके निकट 2.0’ के तहत जिला आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कर्मचारियों को निकासी के सरल नियमों और ऑनलाइन सुविधाओं की जानकारी दी गई।

100 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे रकम

कार्यक्रम में बताया गया कि पीएफ निकासी के लिए सेवा अवधि की पात्रता 12 माह की गई है। पात्र सदस्य अपने खाते में उपलब्ध शेष राशि का अधिकतम 100 प्रतिशत तक निकाल सकेंगे। निकासी को आवश्यकता, आवास और विशेष परिस्थितियों की तीन श्रेणियों में बांटा गया है। विशेष परिस्थितियों में बिना कारण बताए निकासी और कागजरहित दावा प्रक्रिया की सुविधा भी समझाई गई।

सलाह, अपना विवरण रखें सदा अपडेट

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-I वैभव सिंह और आयुक्त-II विजय कुमार ने यूएएन पोर्टल और उमंग ऐप के माध्यम से डिजिटल दावा प्रस्तुत करने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केवाईसी में विसंगति, गलत बैंक खाता और यूएएन सक्रिय नहीं होने जैसी छोटी गलतियां दावे के निस्तारण में बाधा बन सकती हैं। इसलिए कर्मचारियों को अपना विवरण अपडेट रखना चाहिए।

दो नियोक्ताओं की दूर की शिकायतें

जिला नोडल अधिकारी उत्कर्ष कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। सदस्यों की समस्याएं सुनने के लिए सहायता डेस्क भी लगाए गए। मौके पर 19 कर्मचारियों और दो नियोक्ताओं की शिकायतें सुनी और त्वरित निस्तारण किया। इस मौके पर प्रतिष्ठान के एचआर प्रमुख श्रेयस अग्रवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- जेट एयरवेज के कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, ब्याज सहित मिलेंगे 480 करोड़ रुपये के ग्रेच्युटी और पीएफ बकाया

यह भी पढ़ें- भागलपुर में सफाई मजदूरों के 1.33 करोड़ ईपीएफ मामले में जांच तेज: साइन ने कबूला 20 लाख बकाया, पर निगम पर ठोका दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।