दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से छिजारसी जाने वाले रास्ते पर भरेंगे गड्ढे, सिंचाई विभाग ने जारी किया टेंडर
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से छिजारसी जाने वाली हरनंदी तटबंध रोड के गहरे गड्ढों की मरम्मत जल्द ही शुरू की जाएगी। सिंचाई ...और पढ़ें
-1793467260507_m.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड
HighLights
हरनंदी तटबंध रोड के गड्ढों की मरम्मत होगी।
सिंचाई विभाग ने मरम्मत कार्य के लिए टेंडर जारी किया।
दिसंबर में काम शुरू, छह महीने में पूरा होगा।
जागरण संवाददाता, नोएडा। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) होते हुए छिजारसी गोलचक्कर जाने वाले वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। इस मार्ग पर हरनंदी तटबंध रोड के गहरे गड्ढों की मरम्मत कर सड़क को बेहतर बनाया जाएगा।
सिंचाई विभाग ने काम के लिए टेंडर जारी कर दिया है। एजेंसी चयन के बाद मरम्मत शुरू होगी और काम छह महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।
सड़क मरम्मत के लिए टेंडर जारी
अधिकारियों के अनुसार सड़क मरम्मत के लिए इच्छुक एजेंसियां 10 से 18 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्धारित मानकों पर खरी उतरने वाली एजेंसी का चयन किया जाएगा।
पर्याप्त संख्या में एजेंसियों के आवेदन और तकनीकी व अन्य मानकों की पूर्ति होने पर प्रक्रिया जल्द पूरी की जा सकती है। ऐसे में दिसंबर में मौके पर काम शुरू होने की उम्मीद है।
सड़क के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और एफएनजी से छिजारसी गोलचक्कर व आसपास के इलाकों को जोड़ने वाले इस मार्ग की हालत फिलहाल खराब है। सड़क के कई हिस्सों में गहरे गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को रोजाना परेशानी होती है और वाहनों की रफ्तार धीमी करनी पड़ती है।
दोपहिया वाहन चालकों को यहां विशेष दिक्कत होती है। रात में और बारिश के बाद गड्ढे स्पष्ट दिखाई नहीं देते, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
राहगीरों को राहत की उम्मीद
सड़क की स्थिति सुधरने से इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले हजारों वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। टेंडर प्रक्रिया समय पर पूरी होने और एजेंसी चयन में बाधा न आने पर दिसंबर में काम शुरू हो सकता है। मरम्मत शुरू होने के बाद इसे छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।